एमबीए वह प्रोफेशनल डिग्री है, जो आपको बिजनेस मैनेजमेंट के बुनियादी औजारों से सुसज्जित करती है तथा आपको बिजनेस और उद्योग में करियर बनाने के लिए तैयार करती है। इस दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए पात्रता किसी भी विषय में स्नातक है। कुछ बिजनेस स्कूलों द्वारा 50 प्रतिशत अंक की बाध्यता लागू की गई है, जबकि अन्य स्कूलों में इस बाध्यता में छूट प्रदान की गई है।
प्रवेश के पाँच रास्ते एमबीए के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश चाहने वालों के लिए पाँच प्रवेश परीक्षाएँ हैं :
कॉमन एडमिशन टेस्ट (केट) यह सारी प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं में सबसे प्रधान है। देश के छः प्रीमियर बिजनेस स्कूलों- आईआईएम, अहमदाबाद/ बंगलोर/ कोलकाता/ इंदौर/ लखनऊ तथा कोजीकोड में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष नवंबर माह के अंतिम रविवार को केट परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं। | | एमबीए वह प्रोफेशनल डिग्री है, जो आपको बिजनेस मैनेजमेंट के बुनियादी औजारों से सुसज्जित करती है तथा आपको बिजनेस और उद्योग में करियर बनाने के लिए तैयार करती है। |
| |
इसके अतिरिक्त एमडीआई-गुड़गाँव, आईएमआई-दिल्ली, एमआईसीए-अहमदाबाद, एसपी जैन-मुंबई, फोर स्कूल ऑव मैनेजमेंट-नई दिल्ली, टीएपै-मणिपाल जैसे लगभग 40 अन्य प्रबंधन संस्थानों द्वारा केट स्कोर मान्य किए जाते हैं। फिर भी वास्तविकता यह कि वे बी-स्कूल जो कि केट स्कोर स्वीकार करते हैं, जरूरी नहीं है कि वे स्तरीय संस्थान हैं।
केट द्वारा श्रेष्ठतम छात्रों का चयन किया जाता है जबकि शेष सीटें राज्य स्तरीय मेट (एमएटी) परीक्षा द्वारा भरी जाती हैं और बाकी की सीटें स्वयं कुछ बी-स्कूलों द्वारा टेस्ट लेकर भरी जाती है।
मेट (मैनेजमेंट एप्टिट्यूट टेस्ट) मेट परीक्षा का आयोजन ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा वर्ष में चार बार आयोजित की जाती है तथा इसके माध्यम से दूसरे श्रेणी के मैनेजमेंट स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है।
राज्य स्तरीय कॉमन टेस्ट कई राज्यों द्वारा अपने यहाँ संचालित विश्वविद्यालयों के बिजनेस स्कूलों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय कॉमन टेस्ट ली जाती है। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र के कई संस्थानों में प्रवेश के लिए सीईटी और उत्तरप्रदेश में यूपीएमकेट टेस्ट आयोजित की जाती है।
अन्य विश्वविद्यालय व संस्थान कई बिजनेस स्कूल खुद अपने टेस्ट आयोजित करते हैं। उदाहरण के लिए एक्सएलआरआई, एक्सआईएम तथा एक्सआईएसएस की एक्सएटी, सिम्बोसिस इंटरेंस टेस्ट, नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई की एनमेट, आईआईटी तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलोर की जेएमईटी तथा आईएमटी, आईसीएफएआई, एफएमएस, आईआईएफटी की प्रवेश परीक्षा द्वारा भी एमबीए में प्रवेश दिया जाता है।
|