मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
3 दिन में बिके 2000 फॉर्म
यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन पाने के लिए सीईटी के फॉर्म का वितरण जारी है। आईआईपीएस में 22 अप्रैल से बाँटे जा रहे इन फॉर्म्स के लिए स्टूडेंट्स रोजाना लाइन में लगकर सपने संजो रहे हैं। संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन में बिकने वाले फॉर्म्स की संख्या 2000 से भी ज्यादा हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फॉर्म की बिक्री का दौर पिछले वर्ष की अपेक्षा तेज है। फॉर्म की कीमत 1000 रुपए तय की गई है।

संस्थान में फॉर्म बाँटने के लिए जो जगह चुनी गई है, वहाँ तय समय में अधिकांश स्टूडेंट्स को धूप का सामना करना प़ड़ता है। राहत दिलाने वाली छाँव यहाँ कम ही मिलती है। मौके पर यदि स्टूडेंट्स को पानी की याद आए तो उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होगी, क्योंकि इस जगह पानी की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है।

संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. बीके त्रिपाठी बताते हैं कि स्थानीय के साथ बाहर के स्टूडेंट्स को भी फॉर्म आसानी से प्राप्त हो सके, इस बात को ध्यान में रखकर iips.edu.in शुरू की गई है। इस पते पर जाकर स्टूडेंट्स सीईटी विकल्प पर क्लिक कर संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन में बिकने वाले फॉर्म्स की संख्या 2000 से भी ज्यादा हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फॉर्म की बिक्री का दौर पिछले वर्ष की अपेक्षा तेज है। फॉर्म की कीमत 1000 रुपए तय की गई है।      


तीन ग्रुप में विभाजित अलग-अलग कोर्स में प्रवेश की परीक्षा में शामिल होने के लिए दो लाइन लगाई जा रही हैं। ग्रुप 'ए' की लाइन पूरी तरह से अलग है जबकि ग्रुप 'बी'और ग्रुप 'सी' के लिए एक ही कतार निर्धारित की गई है।

ग्रुप 'ए'- एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस), एमबीए (एएएस), एमबीए (टूरिज्म),एमबीए (एफए), एमबीए (मार्केटिंग मैनेजमेंट), एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स), एमबीए (हॉस्पिटल मैनेजमेंट), एमबीए (डिजास्टर मैनेजमेंट), एमबीए (ई-कॉमर्स) और एमबीए (फॉरेन ट्रेड)

ग्रुप 'बी'- एमबीए ई कॉमर्स (5 साल), एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एमबीए एमएस (5 साल), बीकॉम (3 साल), एमबीए फॉरेन ट्रेड(5 साल)।

ग्रुप 'सी'- बी फॉर्मा (4 साल), एमटेक (5.6 साल), एमसीए (6 साल),और एमबीए एचए (5 साल)
और भी
'केट' के गले में घंटी बाँधना आसान नहीं !
जीएसआईटीएस के निदेशक बने डॉ. श्रीवास्तव
सीईटी फॉर्म की बिक्री शुरू
आरपीएफ की भर्ती परीक्षा निरस्त
देश के प्रमुख खेल संगठन
टेलीविजन एंकर कैसे बनें?