मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जीएसआईटीएस के निदेशक बने डॉ. श्रीवास्तव
श्री गोविंदराम सेकसरिया तकनीकी एवं विज्ञान संस्थान के निदेशक का प्रभार डॉ. आरके श्रीवास्तव को गया है। मिली जानकारी के अनुसार जीएसआईटीएस में बुधवार की शाम मिले आदेश में तकनीकी शिक्षा मंत्री के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से डॉ. आरके श्रीवास्तव (सिविल इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख) को आगामी आदेश तक संस्थान के निदेशक का प्रभार सौंपे जाने के निर्देश जारी किए गए।

उक्त आदेश मिलने के बाद डॉ. हूमड़ ने कार्यभार डॉ. श्रीवास्तव को सौंप दिया। संस्थान के कुलसचिव महीपाल जीना ने इस आदेश के मिलने की पुष्टि करते हुएब ताया कि निदेशक का प्रभार डॉ. श्रीवास्तव ने ग्रहण कर लिया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को संस्थान के शासी निकाय की भोपाल में संपन्न बैठक में शामिल होकर व्यथित मन से लौटे डॉ. हूमड़ ने मंगलवार को नाटकीय अंदाज में निदेशक की कुर्सी को दरकिनार कर दिया था और वे इसी कक्ष में सोफे पर बैठकर ही कामकाज कर रहे थे। इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो वे इतना ही बोले थे कि उन्होंने निदेशक पद से इस्तीफा नहीं दिया, सिर्फ कुर्सी छोड़ी है। वे बोले थे कि वहाँ रामजी की खड़ाऊ रख दी और वे भरत के समान सेवा कर रहे हैं।

संस्था उनकी माँ है और उसकी सेवा से कभी विमुख नहीं हो सकते। उन्होंने इसके कारणों का खुलासा करने से साफ मना कर दिया था कि आखिर शासी निकाय की बैठक में ऐसा क्या हुआ, क्या मतभेद थे, जो यह कदम उठाया गया। मंगलवार को चले इस नाटकीय घटनाक्रम में शाम को उन्होंने स्टाफ की बैठक भी बुलाई थी जिसमें काफी गहमागहमी भी हुई थी।

बुधवार शाम जीएसआईटीएस के निदेशक का प्रभार संभालने के बाद डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने इस प्रतिनिधि से चर्चा में कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। संस्थान का हित सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि वे इस संस्थान के विद्यार्थी रहे हैं। उनकी पहली प्राथमिकता संस्थान की बेहतरी के लिए सबको साथ लेकर चलने की रहेगी। डिम्ड यूनिवर्सिटी के लिए सार्थक प्रयास होंगे।
और भी
सीईटी फॉर्म की बिक्री शुरू
आरपीएफ की भर्ती परीक्षा निरस्त
देश के प्रमुख खेल संगठन
टेलीविजन एंकर कैसे बनें?
यूपीएससी परीक्षा 14 सितंबर को
पीईटी के लिए नियमों में संशोधन