देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में एडमिशन के लिए आईआईपीएस (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज) में सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) के फॉर्म की बिक्री 22 अप्रैल से शुरू की गई। जिसकी कीमत 1 हजार रुपए रखी गई है।
एमसीए, एमटेक, एमबीए, आईएमएस, आईआईपीएस, स्कूल ऑफ फार्मेसी, ईएमआरसी आदि में प्रवेश के लिए 30 मई को होने वाली इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
संस्थान द्वारा पहले ही दिन से ऑनलाइन फॉर्म भरवाने की सुविधा मुहैया कराने की बात कही गई थी। लेकिन अपडेशन न होने के कारण ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरे गए।
|