मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करियर दिवस 23 जन. को
इंदौर। प्रदेश में 23 जनवरी को करियर दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश के सभी शासकीय हाईस्कूलों, हासे स्कूलों तथा कॉलेजों में साढ़े चार हजार से अधिक करियर मार्गदर्शन शिविर लगाए जाएँगे। जिनका लाभ 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा।

स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के निदेशक डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने बताया कि करियर दिवस का राज्यस्तरीय समारोह शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मणसिंह गौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। विस्तृत आदेश जारी कर इन शिविरों को सफल बनाने का दायित्व प्राचार्यों को सौंपा गया है। शिविर शैक्षणिक परिसर में अंतिम तीन पीरियड्स में होगा।

प्रदेश में पहली बार दसवीं के विद्यार्थियों को करियर के अवसरों और पाठ्यक्रमों से परिचित कराया जाएगा। हासे स्कूलों में 12वीं के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी व आवेदन-पत्र भरने तथा महाविद्यालियों में करियर व प्रतियोगी परीक्षाओं में 'नई राहें' विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
और भी
3500 छात्र केट में सफल
कैट 2007 के परिणाम घोषित
कैट एक्जाम : मैजिकल रहा मैथ्स
इंदौर के विद्यार्थी केलौग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में
सपनों को पंख लगा रहीं गाँव की लड़कियाँ
प्रतिभाओं का गढ़ भारत