पुणे विश्वविद्यालय पर एक नजर
स्थापना - 10 फरवरी 1949 स्थान - गणेशसिंह रोड, पुणे, महाराष्ट्र वेबसाइट WWW.UNIPUNE.ERNET.IN
शैक्षणिक विभागों की संख्या - 46 क्षेत्राधिकार - अहमदनगर, नासिक, पुणे संबद्ध कॉलेजों की संख्या - 269 लड़कियों के कॉलेज - 11 मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान - 129 विश्वविद्यालय विभागों में शिक्षकों की संख्या - 288 फेकल्टी - 11 पुणे विवि में पुस्तकों की संख्या - लगभग 4,22,000
डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेजेस पुणे विश्वविद्यालय के अंतर्गत 1949 में फर्गुसन कॉलेज रोड पर रानाडे इंस्टीट्यूट भवन में विदेशी भाषा विभाग आरंभ किया गया था। इस विभाग द्वारा जर्मन, फ्रेंच, रूसी, जापानी तथा स्पेनिश भाषाओं में प्राथमिक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स (एमए, एमफिल, पीएचडी) संचालित किएजाते हैं। अंशकालीन छात्रों की सुविधा के लिए विभिन्न केंद्रों पर प्रातःकालीन तथा सायंकालीन कक्षाएँ लगाई जाती हैं।
विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रतिवर्ष 1500 से अधिक छात्र दाखिला लेकर भाषाविद् बन रहे हैं। कई केंद्रों पर छात्रों और प्रोफेशनल्स की आवश्यकताओं के उपयुक्त विभिन्न स्थानों पर सभी भाषाओं में अंशकालीन कोर्स चलाकर सर्टिफिकेट, इंटेसिव सर्टिफिकेट डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा तथा स्पेशल डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
फ्रेंच, जर्मन और रशियन भाषा के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम पूर्णकालिक हैं। जून 2001 से एमए पाठ्यक्रमों में क्रेडिट प्रणाली आरंभ की गई है जिसमें छात्रों द्वारा प्रत्येक सेमिस्टर में एकत्र किए गए क्रेडिट के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाता है। इससे अंतर अनुशासनात्मक पारस्परिक क्रिया में वृद्धि हुई है तथा छात्रों को अध्ययन हेतु व्यापक चयन सुविधा प्रदान की गई है।
पुणे विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम
(1) सर्टिफिकेट कोर्स (फ्रेंच/ रशियन/ स्पेनिश/ जापानी/ जर्मन) (2) डिप्लोमा कोर्स (फ्रेंच/ रशियन/ स्पेनिश/ जापानी/ जर्मन) (3) एडवांस्ड डिप्लोमा (फ्रेंच/ रशियन/ स्पेनिश/ जापानी/ जर्मन) (4) स्पेशल डिप्लोमा (फ्रेंच/ रशियन/ स्पेनिश/ जापानी/ जर्मन) (5) एमए (फ्रेंच/ रशियन/ स्पेनिश/ जापानी/ जर्मन)।
अवधि : सर्टिफिकेट कोर्स- 1 वर्ष डिप्लोमा कोर्स- एक वर्ष एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स- एक वर्ष स्पेशल डिप्लोमा कोर्स- 1 वर्ष एमए- 2 वर्ष।
पात्रता
सर्टिफिकेट कोर्स - एसएससी डिप्लोमा कोर्स - सर्टिफिकेट कोर्स या 70 प्रश अंकों सहित बारहवीं एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स - डिप्लोमा कोर्स या समकक्ष स्पेशल डिप्लोमा कोर्स - एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स या समकक्ष एमए - स्नातक परीक्षा या स्पेशल डिप्लोमा कोर्स
प्रवेश प्रक्रिया - निर्धारित आवेदन पत्र विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस के साथ उपलब्ध है। प्रवेश विवरण विश्वविद्यालय के प्रवेश पृष्ठ WWW.UNIPUNE.ERNET.IN पर उपलब्ध है।
संपर्क - डिपार्टमेंट ऑव फॉरेन लैग्वेज (यूनिवर्सिटी ऑव पुणे) रानाडे इंस्टीट्यूट बिल्डिंग, फर्गुसन कॉलेज रोड, पुणे-411004 फोन : 912025654256 ई-मेल- FL@UNIPUNE.ERNET.IN
स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
|