मुख पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > गुरु-मंत्र > न लो इस तरह मजा कि मजा हो जाए किरकिरा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
न लो इस तरह मजा कि मजा हो जाए किरकिरा Search similar articles
मनीष शर्मा
एक सेठ अपने नगर के बाहर एक भव्य मंदिर का निर्माण करवा रहा था। इस काम में बहुत से कारीगर दिन-रात लगे रहते थे। एक बार कुछ कारीगर लकड़ी के बड़े लट्ठे को फाड़ रहे थे। लट्ठा मोटा था, इसलिए उन्हें उसमें फच्चर फँसाना पड़ रहा था। इस बीच उनके दोपहर के भोजन का समय हो गया, इसलिए वे उस लट्ठे को वैसा ही छोड़कर चले गए। वहाँ पास ही बंदरों का एक झुंड रहता था। कारीगरों के चले जाने पर कुछ बंदर उधर आकर मस्ती करने लगे। उनमें से एक युवा बंदर बहुत ही ऊधमी था।

WDWD
उसकी नजर फच्चर वाले लट्ठे पर पड़ी। वह अपने साथियों को अपनी ताकत दिखाने के लिए फच्चर पर चढ़कर उसे जोर-जोर से हिलने-डुलाने लगा। इस बीच एक वृद्ध बंदर ने उसे ऐसा न करने के लिए चेताया, लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी। जब उसके दूसरे साथियों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह बोला- तुम मेरी ताकत को देखकर जल रहे हो। इसके बाद वह और भी ताकत लगाकर उस फच्चर को जोर-जोर से हिलाने लगा। अचानक फच्चर खिसक गया और बंदर लट्ठे में फँस गया। उसके शरीर पर इतनी गहरी चोटें आईं कि वह थोड़ी ही देर में छटपटा कर मर गया।

  जब हम इस बात के पीछे के मनोविज्ञान पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि बचपन से ही हर बच्चे का सपना होता है कि वह जल्दी से बड़ा हो जाए और फिर आजाद पंछी की तरह जो मन में आए करे।      
दोस्तो, हर उम्र का अपना मिजाज, अपना मजा होता है। लेकिन यह मजा इस तरह भी नहीं लिया जाना चाहिए कि मजा किरकिरा हो जाए। जैसे कि उस बंदर के ऊधम ने उसका दम ही निकाल दिया। इसी तरह कई किशोर और युवक जिंदगी को हँसी-खेल समझकर उससे खेलते रहते हैं और इस चक्कर में उनके ही खेल लग जाते हैं।

इसके बावजूद वे जानते-बूझते ऐसी हरकतें करते रहते हैं, ऊधम मचाते रहते हैं और अंततः नुकसान उठाते हैं। कई बार तो उनकी जान पर भी बन आती है। जब हम इस बात के पीछे के मनोविज्ञान पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि बचपन से ही हर बच्चे का सपना होता है कि वह जल्दी से बड़ा हो जाए और फिर आजाद पंछी की तरह जो मन में आए करे।
1 | 2  >>  
और भी
बिकी कलम नहीं बोल सकती बेबाकी से
भाव खाने वालों को कोई नहीं देता भाव
माता-पिता को रखोगे दुःखी तो कैसे रह पाओगे सुखी
एक अवगुण बदल देता है कई गुणों को दुर्गुणों में
व्यक्ति से है पहनावा, पहनावे से व्यक्ति नहीं
आर या पार नहीं, बीच का रास्ता दिलाता है अपार