मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > गुरु-मंत्र
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उसे जूठा तो चलता है, लेकिन झूठा नहीं
हाँ, भगवान को झूठ से जरूर चिढ़ है। उसे झूठी भक्ति, झूठा प्रेम रास नहीं आते। यदि आपके भाव सच्चे हैं, तो उसे जूठा भी स्वीकार है, लेकिन यदि आपके भाव झूठे हैं, तो फिर उसे छप्पन भोग का प्रसाद भी स्वीकार नहीं।

तब भी न जाने क्यों एक आम व्यक्ति भगवान को भोग लगाते समय जूठन का तो ध्यान रखता है, लेकिन अपने मन के झूठे भावों की ओर, विचारों की ओर उसका ध्यान ही नहीं जाता। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि वह आपके प्रसाद को स्वीकारे, तो पहले अपने भावों की, विचारों की शुद्धि कर लें। तब आप उसे जो भी अर्पित करेंगे, वह उसे सहज ही ग्रहण कर लेगा और आपको उसका फल भी देगा।

इसके साथ ही यदि आपकी भक्ति में शक्ति है तो भगवान को आपके द्वार पर आना ही पड़ेगा, पड़ता है। ऐसे ही कॅरियर के क्षेत्र में यदि आप पूरी निष्ठा, लगन से, धैर्य के साथ अपने कर्म में लगे हैं, तो देर-सबेर आपको उसका फल मिलता ही है।

ऐसा तब होता है जब आप अपने कर्म को ऐसे करें जैसे कि भक्ति कर रहे हों, एकदम डूबकर। लेकिन बहुत से लोग चाहते हैं कि पलक झपकते ही काम बन जाए परन्तु ऐसे कोई काम नहीं होता, नहीं बनता। हर काम अपने तय समय पर ही होता है। आप उस तय समय से पहले कितनी ही पलक झपका लें, चुटकियाँ बजा लें, आपका काम न होना था, न होता है।

इसलिए हमेशा सब्र से काम लें, तब भी जबकि आस पूरी होती न दिखे। कहते हैं कि मिलन की आस जितनी क्षीण होती है, प्रेम उतना ही तीव्र होता जाता है। ऐसे ही जब काम बनता न दिखे, तो भी लगे रहो, लगन से जुटे रहो। एक दिन प्रभु आएँगे ही, यानी काम बनेगा ही।

और अंत में, कल शबरी जयंती है। शबरी ने हमें सब्र का पाठ सिखाया, भक्ति का मतलब समझाया, लगन का अर्थ बताया। हर प्रोफेशनल को उनसे सीखना चाहिए कि प्रभु को कैसे पाया जाता है यानी लक्ष्य कैसे हासिल किया जाता है, कामनाएँ कैसे पूरी की जाती हैं। यदि आपने यह सीख लिया तो फिर आपको किसी चीज की जल्दी, बेचैनी नहीं होगी। सुना आपने, कोई कह रहा था कि झूठ बोलने वालों को जूठन भी नसीब नहीं होती।
<< 1 | 2 
और भी
जिसे बनना है वीरु कहीं बन न जाए भीरु
रूप बदलकर होते हैं सबके सपने पूरे
पुरुष को महापुरुष बनाते हैं गुरु
पल्ले में है पैसा तो आपका दोष कैसा
यदि न होती नारी तो पुरुष रहता अनाड़ी
अगर करोगे याचना तो निरर्थक हो जाएगी प्रार्थना