मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > गुरु-मंत्र
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रूप बदलकर होते हैं सबके सपने पूरे
दोस्तो, यदि आपने अपनी जिंदगी का कोई लक्ष्य बना रखा है या अपने भविष्य के लिए कोई खूबसूरत-सा सपना बुन रखा है तो विपरीत परिस्थितियों में भी आपको निराश नहीं होना चाहिए। आपको अपने सपने में पूरी आस्था बनाए रखनी चाहिए। वह सपना जरूर पूरा होगा। हाँ, यह हो सकता है कि आपने सपना जिस रूप में देखा हो उस रूप में पूरा न होकर किसी और बेहतर रूप में पूरा हो।

कई बार कुछ ऐसी स्थितियाँ बनती हैं या कुछ ऐसी बाधाएँ आती हैं कि हमें लगने लगता है कि अब हमारा सपना पूरा नहीं होगा। हमें अपना सपना टूटता हुआ और भविष्य अंधकारमय नजर आने लगता है। तब हमें घबराने की बजाय यह सोचना चाहिए कि ऊपर वाले ने निश्चित ही हमारे लिए कोई बेहतर योजना बना रखी है।

हो सकता है कि हमें जो बाधाएँ दिखाई दे रही हैं, वे उसी की किसी योजना का हिस्सा हों। यदि आप खुद पर और उस पर विश्वास रखकर उन स्थितियों का सामना करेंगे तो एक न एक दिन आपके सपने जरूर पूरे होंगे। जैसे कि उन तीनों वृक्षों के हुए। उन्होंने जो चाहा, जो सोचा, वह उन्हें मिला। भले ही बदले हुए रूप में। लेकिन बदला हुआ रूप ज्यादा बेहतर था, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

और अंत में, आज 'ड्रीम डे' है। हम में से बहुत से लोग अपने सपने पूरे होने के बाद भी खुशियाँ नहीं मना पाते, क्योंकि उन्हें अहसास ही नहीं होता कि उनके सपने वाकई में पूरे हो गए हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें सफलता उस रूप में हासिल नहीं होती, जिस रूप की उन्होंने कल्पना की थी या सपने देखे थे।

इसके चलते सफलता की खुशी तो होती है मगर उस सपने के पूरे न होने का दर्द भी उन्हें सालता रहता है। इसलिए बेहतर यही है कि हम अपनी हर कामयाबी का यह सोचकर जश्न मनाएँ कि शायद ऊपर वाले ने इसी रूप में हमारे सपनों को साकार किया है। अरे भई, आपके शोर से मैं अधूरा सपना ही देख पाया। वह वैसा ही पूरा हो गया तो....।
<< 1 | 2 
और भी
पुरुष को महापुरुष बनाते हैं गुरु
पल्ले में है पैसा तो आपका दोष कैसा
यदि न होती नारी तो पुरुष रहता अनाड़ी
अगर करोगे याचना तो निरर्थक हो जाएगी प्रार्थना
सफलता के शिखर पर बैठते हैं भोले
पाड़े वाला तो गया ये तो हाथी वाला है