- जयंतीलाल भंडारी मैंने 12वीं की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस ग्रुप से उत्तीर्ण की है। मुझे इंजीनियरिंग क्षेत्र के अलावा बीएससी कम्प्यूटर साइंस व बीसीए में से कौन-सी डिग्री करना चाहिए?
- प्रतीक जैन
बीएससी कम्प्यूटर साइंस या बीसीए दोनों में से किसी भी डिग्री का चयन कर सकते हैं। चूँकि दोनों डिग्रियों का संबंध कम्प्यूटर साइंस से हैं, इसलिए डिग्री की प़ढ़ाई के साथ ही एमसीए परीक्षा की तैयारी जरूर करें।
मैंने एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में किया है, मुझे "नेट" की तैयारी के लिए किन पुस्तकों का चयन करना चाहिए? क्या इस परीक्षा के लिए किसी विशेष तैयारी की जरूरत होती है?
- डॉ. मेघा जोशी
नेट के लिए आप एमबीए में प़ढ़ी गई पुस्तकों को आधार बनाए। परीक्षा पाठ्यक्रम के अनुरूप एमबीए स्तर की अन्य पुस्तकों का संदर्भ के लिए व सामान्य अध्ययन की तैयारी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकाओं का चयन करे।
मैंने इस वर्ष 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। मैं बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हूँ। मुझे 11वीं कक्षा में पीसीएम व पीसीबी में से किस विषय का चयन करना चाहिए। इस क्षेत्र में भविष्य में रोजगार की कितनी संभावनाएँ हैं?
- सोनाली सेवानी
बायोटेक्नोलॉजी में करियर बनाने के लिए पीसीएम (गणित,भौतिक,रसायन) व पीसीबी (बायोलॉजी,भौतिक,रसायन) में से किसी भी विषय समूह का चयन कर सकते हैं। पीसीएम विषय समूह के चयन से करियर के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध रहेंगे। बायोटेक्नोलॉजी के उच्चस्तरीय संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद रिसर्च क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएँ हैं।
मैंने 12वीं कॉमर्स ग्रुप से उत्तीर्ण की है। मैं एविएशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूँ। इस क्षेत्र से संबंधित कौन से विकल्प कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए हैं?
- सत्यनारायण पाटीदार
एविएशन के क्षेत्र में उच्चस्तरीय करियर बनाने के लिए 12वीं में पीसीएम विषय होना आवश्यक है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए एयर टिकटिंग, एयर पर्सर जैसे करियर मौजूद है और इस क्षेत्र के लिए अँगरेजी भाषा पर अच्छी पक़ड़ होना आवश्यक है।
मैंने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में उत्तीर्ण की है। मैं एमबीए की प्रतियोगी परीक्षा दे चुकी हूँ। मुझे बायोटेक्नोलॉजी से संबंधित एमबीए में किस क्षेत्र का चयन करना चाहिए?
- खुशी मिश्रा
बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए एमबीए इन बायोटेक उपयोगी डिग्री मानी जाती है। लेकिन यह पाठ्यक्रम देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में ही मौजूद हैं। इसके अलावा एमबीए में फाइनेंस, मार्केटिंग, मानव संसाधन विषय का भी चयन कर सकते हैं।
मैंने 83 प्रतिशत अंकों से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और विज्ञान में मुझे 96 व गणित में 83 अंक मिले हैं। अतः मैं कौन-सा विषय लूँ?
- शिवानी बाबेल
आप 11वीं कक्षा में पीसीएम (गणित, भौतिक, रसायन) विषय को चुनें। 11वीं व 12वीं की पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी करे।
मैंने एम कॉम किया है और सीए परीक्षा के बारे में जानना चाहता हूँ।
- हरीश राठौर
सीए बनने के लिए सीपीटी (कॉमन प्रोफिशियन्सी टेस्ट) देना होगी। सीए की परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। |