मुख पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर > एडवरटाइजिंग में करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
एडवरटाइजिंग में करियर
- जयंतीलाल भंडारी
ND

मैं एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -उमेश परते, टोंकखुर्द (देवास)
- वर्तमान युग एडवरटाइजिंग का युग है। बाजारों में बढ़ते अपने उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए राजनीतिबद्ध एडवरटाइजिंग की आवश्यकताओं के मद्देनजर एडवरटाइजिंग पाठ्यक्रमों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। एडवरटाइजिंग पाठ्यक्रमों के बाद करियर के रास्ते पर अच्छे अवसर निर्मित हो जाते हैं।

एडवरटाइजिंग के पाठ्यक्रम सामान्यतः स्नातक उपाधि धारकों के लिए हैं। एडवरटाइजिंग से जुड़े प्रमुख पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर/ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद/ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन नई दिल्ली/ कोलकाता विश्वविद्यालय कोलकाता।

मैं कूरियर सेवा शुरू करना चाहता हूँ। कृपया जानकारी दें। -अमित खन्ना, तराना (उज्जैन)
- वर्तमान में हमारे देश में बड़े शहरों में ढेरों कूरियर कंपनियाँ काम कर रही हैं परंतु छोटे शहरों, कस्बों एवं गाँवों में इनकी संख्या बहुत ही कम हैं। ऐसे छोटे शहर, कस्बे एवं गाँवों में जहाँ कूरियर कंपनियों की पहुँच नहीं है, वहाँ आप चाहें तो कूरियर सेवा प्रारंभ कर सकते हैं।

यह व्यवसाय शुरू करने की फिलहाल कहीं भी औपचारिक ट्रेनिंग नहीं दी जाती, इसलिए अच्छा होगा कि आप किसी कूरियर कंपनी में एक से दो वर्ष नौकरी कर लें तथा पर्याप्त अनुभव के बाद अपनी स्वयं की कूरियर सेवा शुरू करें। यह एक ऐसी सेवा है, जो अच्छी आय का साधन बन सकती है।

एनजीओ मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम क्या कहीं पत्राचार माध्यम से उपलब्ध है? -भारतसिंह डामोर, सुसनेर (शाजापुर)
- एनजीओ मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम पत्राचार माध्यम से मदुराई कामराज विश्वविद्यालय मदुराई में उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2009 की सफल तैयारी के लिए पाठ्यक्रमानुसार मॉडल टेस्ट पेपर कहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं? -कविन्द्र दलाल, भीकनगाँव (खरगोन)
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
योग से सेहत भी, करियर भी
फोटो जर्नलिस्ट में करियर
ऑस्ट्रेलिया में उच्च अध्ययन
हर्बल शैम्पू में स्वरोजगार
कैसे बनें फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर?
फिजिकल एजुकेशन में करियर?