मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कहाँ से पाएँ कार्टूनिस्ट का प्रशिक्षण?
बैचलर ऑफ टूरिज्म स्टडीज कोर्स करने से किस क्षेत्र में तथा किस तरह की नौकरी मिल सकती है? -अनमोल गुप्त, बलौदा (जाँजगीर चाँपा)
बैचलर ऑफ टूरिज्म स्टडीज कोर्स करने के बाद पर्यटन क्षेत्र में सामान्य स्तर तक की नौकरियाँ मिल सकती हैं। यदि मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन का दो वर्षीय कोर्स कर लिया जाए तो पर्यटन करियर के सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में दिखाई देता है।

आयुर्वेद कंपाउंडर का कोर्स करने हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है? - पुनीत पाठक, खरगोन/ किशन यादव, गुनौर (पन्ना)
आयुर्वेद कंपाउंडर का एक वर्षीय कोर्स करने हेतु बारहवीं बायोलॉजी से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

मैं सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा/रही हूँ। कृपया मुझे बताएँ कि सिविल सेवा परीक्षा में इंग्लिश का पेपर कैसा आता है? -प्रदीप आर्य, पिछोर (शिवपुरी)/ यामिनी जैन, महेश्व
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में इंग्लिश का कोई प्रश्नपत्र नहीं होता है। यदि आप प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं तो मुख्य परीक्षा में एक प्रश्नपत्र 300 अंकों का इंग्लिश का होता है। प्रश्नपत्र मैट्रिकुलेशन स्तर का होता है और उसे मात्र उत्तीर्ण करना होता है। इस प्रश्नपत्र में प्राप्त अंकों को रैंकिंग हेतु गणना में शामिल नहीं किया जाता है।

मानवाधिकार का कोर्स संचालित करने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी दीजिए। - क्षिप्रा वर्मा, अम्बाह (मुरैना)
मानवाधिकार के प्रमुख कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं। भारतीय मानवाधिकार संस्थान, मैदानगढ़ी, नई दिल्ली/ इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ पुणे विश्वविद्यालय, पुणे/ मुंबई विश्वविद्यालय मुंबई।

भारतीय वायुसेना में पायलट बनने हेतु बारहवीं कौनसे विषय समूह से उत्तीर्ण होना आवश्यक है? -तन्मय मूँदड़ा, इंदौर/ शिशिर पाटिल, रतला
भारतीय वायुसेना में पायलट बनने के लिए बारहवीं भौतिकी एवं गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

पीएचडी करने हेतु स्नातकोत्तर स्तर पर कितने प्रतिशत अंक आवश्यक हैं? -कौशल्या सोनगिरे, गरोठ (मंदसौर)
पीएचडी करने हेतु स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
<< 1 | 2 
और भी
एयरलाइंस मैनेजमेंट क्या है?
माइक्रोबायलॉजी में शोध के अवसर
पेड़-पौधों की रक्षा में करियर
गूँजती शहनाइयों के बीच उम्दा कमाई
जर्मन भाषा
चाय चखने में भी है सुनहरा भविष्य!