मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कहाँ से पाएँ कार्टूनिस्ट का प्रशिक्षण?
ND
मैं कार्टूनिस्ट बनना चाहता हूँ। इस हेतु मुझे कहाँ से प्रशिक्षण लेना चाहिए? - विनय मखोड़िया, निवाली (बड़वानी)/ - महेंद्रसिंह कुर्वे, भाटापारा (रायपुर)
कार्टूनिंग एक मायने में रुचिगत प्रतिभा होती है। आप इसे प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक निखार सकते हैं। एक कार्टून संपादकीय का चित्रनुमा फॉर्म होता है, जिसे आप एक गंभीर विषय पर मजाक के तौर पर देखते हैं। कार्टून बनाना आप स्वयं सीख सकते हैं। यदि आप बढ़िया स्केचिंग या कैरीकेचर बनाते हैं तो फिर आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है।

परंतु यदि आप अपनी कला को निखारना चाहते हैं तो प्रतिष्ठित संस्थान से फाइन आर्ट में डिप्लोमा कर सकते हैं। यदि आप टेलीविजन एवं इंटरनेट के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो एनिमेशन और मल्टीमीडिया का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। कार्टूनिस्ट को आमतौर पर न्यूजपेपर और मैग्जीन अनुबंधित करती हैं। आजकल कई न्यूजपेपर और पत्रिकाओं में कार्टूनिस्टों को स्थायी तौर पर रखा जाने लगा है। प्रतिभा संपन्न कलाकारों हेतु इस क्षेत्र में अवसरों की कोई कमी नहीं है।

टोफेल एग्जाम के फॉर्म एवं अन्य जानकारी कहाँ से प्राप्त हो सकती है? -धर्मेंद्र शुक्ल, बरेली (रायसेन)
टेस्ट ऑफ इंग्लिश एंड ए फॉरेन लैंग्वेज (टोफेल) परीक्षा के फॉर्म एवं अन्य जानकारी के लिए आप इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल एंड एजुकेशनल मेशरमेंट 119/25 ए, महात्मा गाँधी मार्ग इलाहाबाद से संपर्क करें।
  कार्टूनिंग एक मायने में रुचिगत प्रतिभा होती है। आप इसे प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक निखार सकते हैं। एक कार्टून संपादकीय का चित्रनुमा फॉर्म होता है, जिसे आप एक गंभीर विषय पर मजाक के तौर पर देखते हैं। कार्टून बनाना आप स्वयं सीख सकते हैं।      


मैं एक लघु उद्योग इकाई खोलना चाहता/चाहती हूँ लेकिन इकाई का चयन नहीं कर पा रहा/रही हूँ। कृपया मार्गदर्शन करें एवं ऋण के बारे में भी बताएँ। -अर्जुन परिहार, बड़ा मलहरा, (छतरपुर)/ माखनसिंह, बाबई (होशंगाबाद)/ दुर्गा गर्ग, इंदौ
किसी भी लघु उद्योग इकाई का चयन करने से पहले यह तय कर लें कि आप किस इकाई में रुचि रखते हैं। इसके अलावा जहाँ पर आप इकाई खोलना चाहते हैं, उस क्षेत्र का सर्वेक्षण कर लें तो बहुत अच्छा होगा। इसके बाद जिस वस्तु की माँग जहाँ पर ज्यादा हो, उसी की इकाई वहाँ लगाएँ तो बेहतर होगा। प्रधानमंत्री रोजगार योजनांतर्गत कोई भी हितग्राही अपने जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर ऋण प्राप्त कर सकता है।

पत्राचार माध्यम से इतिहास विषय में पीएचडी कहाँ से की जा सकती है? -रजनी वशिष्ठ, पाटन (जबलपुर)/ प्रयास शर्मा, मस्तूरी (बिलासपुर)
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पत्राचार माध्यम से इतिहास विषय में पीएचडी की जा सकती है।

मैं आर्मी में अपना करियर बनाना चाहता हूँ। क्या आर्मी में जाने के लिए एनसीसी अनिवार्य है? -सौरव सक्सेना, उज्जैन/ दक्ष माहेश्वरी, भोपा
आर्मी में करियर बनाने के लिए एनसीसी अनिवार्य नहीं है, लेकिन कॉलेज में एनसीसी रहने पर आर्मी में प्राथमिकता मिलती है।
1 | 2  >>  
और भी
एयरलाइंस मैनेजमेंट क्या है?
माइक्रोबायलॉजी में शोध के अवसर
पेड़-पौधों की रक्षा में करियर
गूँजती शहनाइयों के बीच उम्दा कमाई
जर्मन भाषा
चाय चखने में भी है सुनहरा भविष्य!