मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एयरलाइंस मैनेजमेंट क्या है?
एयरलाइंस मैनेजमेंट क्या है? एयरलाइंस मैनेजमेंट का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थानों की भी जानकारी प्रदान करें। -अजय भावेल, तखतपुर (बिलासपुर)/ मोहनसिंह, पेटलावद (धार)
ND
एयरलाइंस मैनेजमेंट संबंधी पाठ्यक्रमों में खासतौर पर एयरपोर्ट ऑफिस, सिटी ऑफिस तथा केबिन क्रू से जुड़े स्टाफ की ड्यूटी और उन्हें अंजाम देने के तौर-तरीकों के बारे में सिखाया जाता है। इनमें उड़ान से पहले की जिम्मेदारियाँ, उड़ान के दौरान किए जाने वाले कार्य, यात्रियों की देखभाल, कस्टमर केयर और सिचुएशनल मैनेजमेंट जैसे काम किए जाते हैं। उम्मीदवारों को फर्स्ट एड, टिकटिंग और सेंट्रल रिजर्वेशन सिस्टम आदि के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

एयरलाइंस के मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए बारहवीं पास होना आवश्यक है। एयरलाइंस मैनेजमेंट का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- एयर इंडिया स्टाफ कॉलेज, एयर इंडिया बिल्डिंग, नरीमन पॉइंट, मुंबई। वाईएमसीए इंस्टीट्यूट जयसिंह रोड, नई दिल्ली/ दिल्ली एविएशन एकेडमी, डी-37, डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली-24।

हमैं ई-ट्यूटर बनना चाहता/ चाहती हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -वाहिद खान, इंदौर/ मानसी गुप्ता, दुर्ग/ शर्मिला राठौर, बुधनी (होशंगाबाद)
ई-ट्यूशन में ट्यूटर (शिक्षक) और छात्र एक-दूसरे से इंटरनेट के माध्यम से जुड़े होते हैं। इसमें कम्प्यूटर की स्क्रीन पर एक इलेक्ट्रॉनिक व्हाइट बोर्ड होता है, जिस पर दोनों को लिखने की सुविधा होती है। साथ ही दोनों माइक्रोफोन की मदद से समझने और समझाने का काम करते हैं।

ट्यूशन का यह नया तरीका भारत में कई पढ़े-लिखे बेरोजगारों, विशेषकर घर-गृहस्थी में व्यस्त हो चुकी महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है। ई-ट्यूटर्स को यह सुविधा होती है कि वे घर बैठकर ही ट्यूशन दे सकते हैं। ई-ट्यूटर बनने के लिए स्नातक स्तर पर गणित, फिजिक्स, इंग्लिश और केमिस्ट्री सरीखे विषय अधिक लाभकारी हैं। इसी तरह अगर आपके पास बीएड की डिग्री है तो यह एक अतिरिक्त योग्यता है। ई-ट्यूशन की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट देने वाली प्रमुख वेबसाइट्‌स हैं-
www.learninghour.com
www.threebrix.com
www.tutorresource.com
www.outsourceingtutorialservice.com

छत्तीसगढ़ व्यवहार न्यायाधीश भर्ती परीक्षा-08 की तैयारी किस मासिक पत्रिका को आधार बनाकर की जा सकती है? -अंशुल दुबे, राजनांदगाँव/चेतन चंद्राकर, बस्त
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा 15 माई 08 को आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ व्यवहार न्यायाधीश प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी प्रतियोगी परीक्षाओं की मासिक पत्रिका 'प्रतियोगिता निर्देशिका' के अप्रैल 08 अंक को आधार बनाकर कर सकते हैं।

मुझे नवोदय विद्यालय में शिक्षिका बनना है। इसके लिए मुझे कहाँ संपर्क करना होगा? -कल्याणी वर्मा, तलेन/ दीपा त्यागी, उमरिय
नवोदय विद्यालय समितियों द्वारा समय-समय पर शिक्षकों हेतु रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन प्रकाशित किए जाते हैं। आप 'रोजगार और निर्माण' नियमित रूप से पढ़ती रहें।

भू-विज्ञान में रोजगार के क्या अवसर हैं? -विनय रस्तोगी, नरसिंहपुर/राजू महतो, दुर्
भू-विज्ञान का कार्यक्षेत्र बहुत विस्तृत है। भू-वैज्ञानिक को अनुसंधानकर्ता के रूप में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण संगठन केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, भारतीय तेल और प्राकृतिक गैस आयोग, कोल इंडिया, इंडियन ऑइल, राष्ट्रीय भू-भौतिकी अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय सागर विज्ञान संस्थानों में रोजगार के व्यापक अवसर हैं।
1 | 2  >>  
और भी
माइक्रोबायलॉजी में शोध के अवसर
पेड़-पौधों की रक्षा में करियर
गूँजती शहनाइयों के बीच उम्दा कमाई
जर्मन भाषा
चाय चखने में भी है सुनहरा भविष्य!
इवेंट मैनेजमेंट में रोमांचक करियर