मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गूँजती शहनाइयों के बीच उम्दा कमाई
शेयर बाजार से संबंधित पाठ्यक्रम कहाँ से किए जा सकते हैं? - भँवरसिंह राणा, बिलासपुर
संबंधित पाठ्यक्रम इन संस्थानों से किए जा सकते हैं : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, नई दिल्ली/ मुंबई स्टॉक एक्सचेंज ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट मुंबई/ पुणे विवि पुणे/ इंस्टीट्यूट ऑफ कैपिटल मार्केट एंड डेवलपमेंट, करोलबाग, दिल्ली।

साइबर कानून में ऑनलाइन कोर्स क्या कहीं उपलब्ध है? - जसप्रीत कौर, श्योपुर
साइबर कानून में ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स केएलई सोसायटी लॉ कॉलेज, बंगलोर में उपलब्ध हैं।

एग्रीकल्चर मैटीरियोलॉजी का कोर्स करने के बाद रोजगार के क्या अवसर हैं? - ललित धारीवाल, नेमावर
एग्रीकल्चर मैटिरियोलॉजी का कोर्स करने के बाद निजी और सरकारी दोनों तरह के संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी जा सकती हैं। निजी संस्थानों में आप शिक्षक के रूप में काम कर सकते हैं। सरकारी संस्थानों में आप एक प्रशिक्षक, रिसर्चर, सहायक प्रोफेसर, रिसर्च ऑफिसर के रूप में कार्य कर सकते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन स्पेस एप्लिकेशन सेंटर, नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी आदि में इस तरह की भर्तियाँ होती रहती हैं।

कार्टोग्राफी का डिप्लोमा पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है? -अजहर जावेद, इंदौर
कार्टोग्राफी का डिप्लोमा पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध है : जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली/ पंजाब विवि, चंडीगढ़/ उस्मानिया विवि, हैदराबाद।

मैं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हूँ। कृपया प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित कोर्स कराने वाले संस्थानों की जानकारी दें। -अनामिका बैस, ग्वालियर
प्राकृतिक चिकित्सा का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है : विवेकानंद योगाश्रम केंद्र, बंगलोर/ नैचरोपैथी योगिक साइंस एंड रिसर्च सेंटर, छत्तीसगढ़/ लूनावाला योगिक केंद्र, मुंबई।
<< 1 | 2 
और भी
जर्मन भाषा
चाय चखने में भी है सुनहरा भविष्य!
इवेंट मैनेजमेंट में रोमांचक करियर
कम्प्यूटर गेम डिजाइनिंग
कॉपी राइटिंग में सृजनात्मक करियर
ऑप्टोमेट्री में करियर कैसे बनाएँ?