मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गूँजती शहनाइयों के बीच उम्दा कमाई
डॉ. जयंतीलाल भंडारी
ND

वेडिंग प्लानर कौन होता है तथा इस क्षेत्र में करियर के क्या अवसर हैं? -नमिता जैन, जबलपुर/ -गीतांजलि रॉय, हरदा/- अरविंद टप्पो, रायपुर
वेडिंग प्लानर न सिर्फ विवाह समारोह के आयोजन की पूरी योजना बनाता है वरन्‌ उस योजना को खास रूपरेखा प्रदान कर अंतिम रूप भी देता है। चूँकि वर्तमान में लोगों के पास समय की भारी कमी है। इसके चलते वेडिंग प्लानर की माँग और ज्यादा बढ़ गई है।

वेडिंग प्लानर का पाठ्यक्रम करने हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण है। इस व्यवसाय में आय की सीमा नहीं है। ग्राहकों को संतुष्ट करने में सफल रहे तो हजारों नहीं लाखों में आमदनी होती है। इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिग्रीधारी उम्मीदवार भी इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं। वेडिंग प्लानिंग/ इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है, इंस्टीट्यूट ऑफ वेडिंग प्लानिंग आईएएमएस, आईएफजेडी, नोएडा/ देवी अहिल्या विवि, इंदौर। यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, गणेशखिंद पुणे, महाराष्ट्र।

एमबीए इन एग्रीबिजनेस पाठ्यक्रम कौन कर सकता है? यह कोर्स कहाँ उपलब्ध है? - ऋषि तिवारी, खरगोन
एमबीए इन एग्रीबिजनेस पाठ्यक्रम करने के लिए वे अभ्यर्थी ही योग्य हैं, जिन्होंने कृषि विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, पशु चिकित्सा विज्ञान या जीव विज्ञान से स्नातक परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की हो। यह कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं : भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद/ पंडित गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगर/ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी।

मैं घर बैठे समाज शास्त्र विषय में पीएचडी करना चाहती हूँ। मार्गदर्शन दें। - निवेदिता शर्मा, भोपाल
यदि आप एम.फिल उपाधि प्राप्त हैं तथा साथ ही यदि स्नातकोत्तर उपाधि (समाज शास्त्र से) आपने 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है तो आप इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पत्राचार माध्यम से घर बैठे पीएचडी कर सकती हैं। पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु जनवरी-फरवरी में नामांकन करवाया जा सकता है।

फार्मा बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है? - अभिजीत गुलाटी, इंदौर
कोर्स इन संस्थानों से किया जा सकता है : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एंड रिसर्च मोहाली, पंजाब/ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च पूना/ नरसी मॉन्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई।

टेली कम्युनिकेशन के क्षेत्र में पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें। -सगीर अहमद, दुर्ग
टेली कम्युनिकेशन क्षेत्र में पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं : भारती स्कूल ऑफ टेली कम्युनिकेशन, हौजखास, नई दिल्ली/ पुणे विवि, पुणे/ मुंबई विवि, मुंबई।

मार्केट रिसर्च के क्षेत्र में कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें। - चेतन शाह, उज्जैन
मार्केट रिसर्च का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं : मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, अहमदबाद/ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेल्स, साऊथ एक्सटेंशन, नई दिल्ली/ एपीजे स्कूल ऑफ मार्केटिंग, नई दिल्ली।
1 | 2  >>  
और भी
जर्मन भाषा
चाय चखने में भी है सुनहरा भविष्य!
इवेंट मैनेजमेंट में रोमांचक करियर
कम्प्यूटर गेम डिजाइनिंग
कॉपी राइटिंग में सृजनात्मक करियर
ऑप्टोमेट्री में करियर कैसे बनाएँ?