मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जर्मन भाषा
पत्राचार द्वारा पत्रकारिता पाठ्यक्रम हेतु कहाँ संपर्क करें? -धनंजय कटारिया, पचो
- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विवि, नई दिल्ली/ माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि, भोपाल/ कोटा विवि से संपर्क किया जा सकता है।

मैं अनुसूचित जनजाति का छात्र हूँ। मैंने बीए परीक्षा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण की है। क्या मैं मप्र राज्य सेवा परीक्षा दे सकता हूँ? -धनसिंह भिलाला, झाबुआ
- आप मप्र राज्य सेवा परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

मैं भू-विज्ञान में पत्राचार माध्यम से बीएससी करना चाहती हूँ। यह पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है? -रश्मि शर्मा, भोपा
- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विवि, नई दिल्ली से संपर्क करें।

पुरातत्व के क्षेत्र में हिन्दी माध्यम से डिग्री देने वाले प्रमुख विश्वविद्यालयों की जानकारी दें। -तरुण बैसला, खरगो
- पुरातत्व में हिन्दी माध्यम से डिग्री देने वाले विवि हैं- कुरुक्षेत्र विवि, कुरुक्षेत्र/ गुरुकुल कांगड़ी विवि, हरिद्वार/ मराठवाड़ा विवि, औरंगाबाद।

मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा 05 के बाद से राज्य सेवा परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। क्या मैं अपनी तैयारी सतत जारी रखूँ? -अंकिता शिंदे, देवास/ शेरसिंह राजपूत, होशंगाबाद
- मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा निकट भविष्य में आयोजित होगी। आप अपनी तैयारी जारी रखें।

आभूषणों की डिजाइनिंग से संबंधित कोर्स कहाँ उपलब्ध है? -ब्रजेश्वरी शर्मा, रायपु
- आभूषणों की डिजाइनिंग से संबंधित कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं-इंडियन जेमोलॉजी इंस्टीट्यूट, रानी झाँसी रोड, नई दिल्ली/ डेक्कन इंस्टीट्यूट ऑफ जेम एंड ज्वेलरी, हैदराबाद/ जेम टेस्टिंग लेबोरेट्री, एमआई रोड, जयपुर/ परख इंस्टीट्यूट ऑफ जेमोलॉजी, इंदौर।

कृपया अन्नामलाई विवि का वेबसाइट पता बताइए। -मोहित पाटीदार, राजगढ़ (ब्यावरा)
- अन्नामलाई विवि का वेबसाइट एड्रेस इस प्रकार है- www.annamalaiuniversity.ac.in
<< 1 | 2 
और भी
चाय चखने में भी है सुनहरा भविष्य!
इवेंट मैनेजमेंट में रोमांचक करियर
कम्प्यूटर गेम डिजाइनिंग
कॉपी राइटिंग में सृजनात्मक करियर
ऑप्टोमेट्री में करियर कैसे बनाएँ?
योग से भविष्य भी सँवारे