मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कम्प्यूटर गेम डिजाइनिंग
- डॉ. जयंतीलाल भंडारी
ND

मैं कम्प्यूटर गेम डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -समीर कार्णिक, अंबागढ़ चौकी
वर्तमान समय में कम्प्यूटर, मोबाइल, वीडियो गेम, सीडी प्लेयर आदि में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के गेम बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी आकर्षित कर रहे हैं। गेम डिजाइनिंग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेलों को कम्प्यूटर पर डिजाइन कर चिप में डालकर विभिन्न इंटरटेनमेंट डिवाइसों में इस्तेमाल किया जाता है। गेमिंग के आकर्षक और उभरते क्षेत्र में करियर की असीमित संभावनाएँ हैं। गेमिंग से जुड़े पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा इंडस्ट्रीयल डिजाइन सेंटर, आईआईटी, पवई, मुंबई, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद में उपलब्ध हैं।

होम साइंस में स्नातक एवं स्नातकोत्तर करने के उपरांत करियर के कौन-कौन-से अवसर उपलब्ध हैं? -प्रियंका शास्त्री, दुर्ग/ अश्विनी साहू, उज्जैन
होम साइंस एक विस्तृत और रोजगार संभावनाओं से युक्त क्षेत्र है। इस विषय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री करने के उपरांत न केवल सरकारी व प्राइवेट नौकरियाँ हासिल की जा सकती हैं, बल्कि कई प्रकार के स्वरोजगार भी प्रारंभ किए जा सकते हैं। राज्य लोक सेवा आयोगों द्वारा समय-समय पर कई तरह की रिक्तियाँ प्रकाशित की जाती हैं जिनमें सिर्फ गृह विज्ञान की छात्राएँ ही आवेदन कर सकती हैं।

इसी प्रकार संघ लोक सेवा आयोग भी रिक्तियाँ प्रकाशित करता है जिसमें आवेदन के लिए गृह विज्ञान की किसी भी शाखा में बैचलर व मास्टर डिग्री होनी चाहिए। होम साइंस में आप करियर के चार क्षेत्रों का अध्ययन कर सकती हैं- फूड एंड न्यूट्रीशन, क्लोथिंग एंड टेक्सटाइल, ूमन डेवलपमेंट तथा फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट।

इन क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करके आप इन्हीं क्षेत्रों में नियोजित हो सकती हैं। इसके अलावा आप बायोलॉजिकल केमेस्ट्री, बायोकेमेस्ट्री, एनोटॉमी, साइकोलॉजी, हेल्थ केयर एंड हाईजीन आदि क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करके जॉब प्राप्त कर सकती हैं। गृह विज्ञान की पढ़ाई करने के बाद बहुत-सी युवतियाँ गृह विज्ञान पर आधारित लघु उद्योग की शुरुआत करके भी अच्छी कमाई कर रही हैं।

मैं ब्रिटेन जाकर अपने विषय में रिसर्च करना चाहता हूँ। इसके लिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं? -पवन जैन, भिलाई नगर/ अजय शर्मा, इंदौर
यदि आप ब्रिटेन जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप्स व फैलोशिप के लिए आवेदन करना चाहिए। स्कॉलरशिप व फैलोशिप की इस योजना के कार्यक्रम का प्रबंधन भारत सरकार के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विवि अनुदान आयोग और भारत स्थित ब्रिटिश काउंसिल द्वारा किया जाता है। इसके लिए प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में स्नातकोत्तर डिग्री के लिए 22 और पीएचडी के लिए 33 उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। चुने गए उम्मीदवारों को ब्रिटिश विवि में रिसर्च का अवसर मिलता है। विस्तृत विवरण के लिए WWW.britishcouncil.org.in/scholarship पर संपर्क किया जा सकता है।

मैंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। मैं लिपिकीय पद पर सरकारी नौकरी चाहता/ चाहती हूँ। कृपया जानकारी दें। -संतराम नेताम, तखतपुर (बिलासपुर)/ सरस्वती परमार, ग्वालियर
इस हेतु आप कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित मैट्रिक स्तरीय लिपिकीय वर्ग की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं तथा उसमें सफल होकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
1 | 2  >>  
और भी
इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कहाँ से करें?
आरजे : चुनौती भी, रोमांच भी
आईआईटी : सपना हो सकता है पूरा
बन जाओं आवाज के जादूगर
फोटोग्राफी मे करियर
खेल-खेल में बन जाए करियर