मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑप्टोमेट्री में करियर कैसे बनाएँ?
- डॉ.जयंतीलाल भंडारी
ND

मैं ऑप्टोमेट्री के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -वरुण मंडलोई, डोंगरगाँ
ऑप्टोमेट्री का क्षेत्र संभावनाओं से भरा हुआ है। ऑप्टोमेट्रिस्ट का कार्य आँखों की खराबी एवं अन्य संबंधित विकारों का पता लगाने हेतु जाँच करना है। ऑप्टोमेट्री व ऑप्थेल्मिक टेक्नॉलॉजी में दो या तीन वर्ष के पाठ्यक्रम किए जा सकते हैं। विज्ञान विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार ऑप्थेल्मिक पाठ्यक्रम कर सकते हैं। निम्नलिखित संस्थाओं से यह पाठ्यक्रम किया जा सकता है- शंकर नेत्रालय मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन, चेन्नई/ क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, बंगलोर/ पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर/ अभा आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली।

इंडस्ट्रीयल डिजाइनिंग क्या है? इसमें रोजगार की क्या संभावनाएँ हैं? -विनोद साहू, रायपु
इंडस्ट्रीयल डिजाइनिंग भारतीय तकनीकी परिदृश्य पर उभरता एक नया क्षेत्र है तथा इस क्षेत्र में भारतीय डिजाइनरों की माँग लगातार बढ़ रही है। भारतीय तकनीकी छात्रों की पैनी समझ एवं कल्पनाशीलता ने इन्हें विश्वभर की प्रमुख कंपनियों में अच्छे पद प्रदान किए हैं। इंडस्ट्रीयल डिजाइनिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- आईआईटीडी, एसपीए, एनआईडी (तीनों दिल्ली में)/ आईआईएमसी, बंगलोर/ रूड़की इंजीनियरिंग कॉलेज, रूड़की।

मैं पैकेजिंग टेक्नॉलॉजी में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -सादि
इस क्षेत्र में असीमित संभावनाएँ हैं। आज पैकेजिंग को संरक्षण, वितरण तथा मार्केटिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग टेक्नॉलॉजी मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और नई दिल्ली द्वारा डिप्लोमा कराया जाता है। प्रवेश परीक्षा द्वारा विज्ञान, इंजीनियरिंग तथा टेक्नॉलॉजी स्नातकों को प्रवेश दिया जाता है।

एमसीए करने के बाद करियर की क्या संभावनाएँ हैं?
एमसीए (मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) कम्प्यूटर क्षेत्र की महत्वपूर्ण डिग्री है। इस डिग्री से देश और विदेश में रोजगार की बहुत उजली संभावनाएँ हैं। जो छात्र बीसीए या गणित विषय के साथ बीएससी करते हैं, वे एमसीए प्रवेश परीक्षा में बैठ सकते हैं। प्रतिवर्ष यह परीक्षा व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित की जाती है। इसके द्वारा मप्र के विभिन्न कॉलेजों में एमसीए डिग्री के लिए प्रवेश मिलता है। देश के विभिन्न राज्यों में कई विवि एमसीए की प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करते हैं, जिनका विज्ञापन प्रमुख समाचार-पत्रों तथा 'रोजगार समाचार'में प्रकाशित होता है।

क्या प्रशासनिक सेवा के लिए भोज मुक्त विवि से स्नातक उत्तीर्ण होना मान्य है?
-गरिमा शास्त्री, उज्जैन (प्रशासनिक तथा अन्य सेवाओं की विभिन्न परीक्षाओं के लिए भोज मुक्त विवि की स्नातक डिग्री मान्यता प्राप्त है।)

व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली मप्र अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग तथा ज्येष्ठ संपरीक्षक चयन परीक्षा का पैटर्न किस प्रकार का होगा? इस परीक्षा की सफल तैयारी किस पुस्तक को आधार बनाकर की जा सकती है?
-नरोत्तम साहू, ग्वालियर/ पंकज बंसल, देवास (मप्र अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग तथा ज्येष्ठ संपरीक्षक चयन परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। ये प्रश्न गणितीय योग्यता, तार्किक शक्ति, सामान्य ज्ञान, भाषा ज्ञान तथा सामान्य एवं कम्प्यूटर एप्टीट्यूट से संबंधित होंगे। इस परीक्षा की सफल तैयारी हेतु आप प्रतियोगी परीक्षाओं की मासिक पत्रिका 'प्रतियोगिता निर्देशिका' के फरवरी 08 अंक का अवलोकन करें। इसमें इस परीक्षा हेतु दिए गए मॉडल प्रश्नपत्र को आधार बनाकर अपनी तैयारी को गति दें।)
1 | 2  >>  
और भी
इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कहाँ से करें?
आरजे : चुनौती भी, रोमांच भी
आईआईटी : सपना हो सकता है पूरा
बन जाओं आवाज के जादूगर
फोटोग्राफी मे करियर
खेल-खेल में बन जाए करियर