मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > मनपसंद करियर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हेयर स्टाइल में सँवारिए करियर
मैं हेयर स्टाइलिस्ट बनकर अपना करियर सँवारना चाहती हूँ। कृपया प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी दें। -वर्षा राव, जबलपुर
- बदलते दौर में बालों की स्टाइल अब कपड़ों की तरह फैशन का हिस्सा हो गई है। वर्तमान में युवा पीढ़ी के लिए आकर्षक बाल काफी महत्व रखते हैं। ये बाल ही हैं, जो किसी के बाहरी व्यक्तित्व को अलग लुक देते हैं। यदि आप में कुछ रचनात्मक करने की ललक, संयम और घंटों खड़े रहकर कार्य करने की क्षमता है तो यह पेशा आप ही के लिए बना है।

हेयर स्टाइलिंग के प्रशिक्षण से जुड़े प्रमुख संस्थान हैं- शहनाज हुसैन वूमन वर्ल्ड इंटरनेशनल, एम-106, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1, नई दिल्ली/ हबीब हेयर एकेडमी, एम-3, साउथ एक्सटेंशन भाग-2, नई दिल्ली/ श्नैल हैन्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ ब्यूटी, हेयर ड्रेसिंग एंड कास्मेटोलॉजी, 111-112 निकोल मिस्त्री चेम्बर्स अपोजिट स्ट्रैंड, कोलाबा, मुंबई/ मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी बड़े शहरों में हेयर स्टाइलिस्ट के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

मैं ज्योतिष के क्षेत्र में रुचि रखता हूँ तथा इसी में अपना करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें। - अखिलेश धमाणा, रायपुर
-इक्कीसवीं सदी में ज्योतिष की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अनेक लोग ज्योतिष को करियर के रूप में अपना रहे हैं। ज्योतिष में करियर बनाने की अभिलाषा रखने वालों को इस विषय का विधिसम्मत ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। ज्योतिष के पाठ्यक्रम हेतु प्रमुख मान्यता प्राप्त संस्थान हैं- रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर/ विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन/ श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली।

क्या मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी बिना कोचिंग के की जा सकती है? -गौरीशंकर काहले, बस्तर/ प्रमोद गुप्ता, खरगो
-अच्छे अध्ययन संदर्भों के साथ निरंतर कठिन परिश्रम द्वारा बिना कोचिंग किए भी राज्य सेवा परीक्षा में सफल हुआ जा सकता है।

आयुर्वेद कंपाउंडर का कोर्स करने के बाद रोजगार के क्या अवसर हैं? -भगवानसिंह जाट, रीव
-आयुर्वेद कंपाउंडर का कोर्स करने के उपरांत आयुर्वेद चिकित्सालयों में एवं गाँवों में कंपाउंडर की तरह कार्य किया जा सकता है।

मैं भारतीय वनसेवा परीक्षा में सम्मिलित होना चाहता हूँ। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है? -अनुज भगत, इंदौर
-भारतीय वनसेवा परीक्षा संघ लोकसेवा आयोग द्वारा ली जाती है। इस परीक्षा द्वारा वनसेवा में अधिकारियों की भर्ती की जाती है। इस परीक्षा में बैठने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भू-विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी तथा प्राणी विज्ञान में से कम से कम एक विषय के साथ स्नातक डिग्री या कृषि विज्ञान या वानिकी या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री जरूरी है।

मैं बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा हूँ। मुझे कलेक्टर बनने के लिए क्या करना होगा? -वसुंधरा सैनी, श्योपुर
-कलेक्टर बनने के लिए सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से आईएएस के लिए चयनित होना चाहिए।

मैंने दर्शनशास्त्र से एमए किया है। इस क्षेत्र में रोजगार हेतु मुझे क्या करना चाहिए? -गर्वित दुबे, इंदौर
-आप सतर्क रहते हुए मध्यप्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय और कॉलेजों में दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापकों की रिक्तियों पर ध्यान दें। धार्मिक साहित्य से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के अध्ययन संस्थानों में भी दर्शनशास्त्र विषय के विशेषज्ञों की माँग बनी रहती है।
1 | 2  >>  
और भी
आरजे : चुनौती भी, रोमांच भी
आईआईटी : सपना हो सकता है पूरा
बन जाओं आवाज के जादूगर
आसमान छूने के अवसर
फोटोग्राफी मे करियर
खेल-खेल में बन जाए करियर