आलेख | शासकीय अवसर | मनपसंद करियर | भाषा और करियर | विदेशों में शिक्षा | करियर विकल्प | गुरु-मंत्र | एक्जाम कलैंडर | प्रवेश अवसर | समाचार
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » करियर » आलेख » छोटे पर्दे पर कर सकते हैं बड़ा काम
Feedback Print Bookmark and Share
 
ND
ND
युवाओं में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करियर बनाने के प्रति क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसमें ग्लैमर है, अच्छी सैलरी है और नाम कमाने का बेहतर अवसर है। आज कई चैनल्स हैं और कई लॉन्‍च हो रहे हैं, लिहाजा युवा इस ओर आकर्षित हो रहे हैं और अपनी पहचान कायम करने के लिए इसे करियर के रूप में चुन रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का ग्लैमर आज युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है। यही कारण है कि युवा इसे अपने करियर के लिए एक आकर्षक फील्ड के रूप में देखने लगे हैं। आज तेजी से बढ़ते टीवी चैनल्स के कारण इसमें असीम संभावनाएँ हैं। न्यूज चैनल्स से लेकर एंटरटेनमेंट चैनल्स, स्पोर्ट्स से लेकर धर्म-अध्यात्म के तमाम चैनल्स आ जाने की वजह से इसमें अनेक दरवाजे खुल गए हैं।

क्या-क्या कर सकते हैं

कहने की जरूरत नहीं कि इसमे एंकर से लेकर एडिटर, कॉपी राइटर से लेकर प्रोडक्शन, फीचर राइटर से लेकर न्यूज रीडर जैसे पदों पर काम करने के लिए लगातार अवसर बढ़ते जा रहे हैं। आज बऱखा दत्त, विनोद दुआ और पंकज पचौरी जैसे बेहतरीन प्रस्तोता, एंकर और न्यूज रीडर हैं, तो दूसरी तरफ नीलम सिंह, सिद्धार्थ और रवीश कुमार जैसे रिपोर्टर और एंकर पर्सन हैं। आज कई चैनल्स पर न्यूज के साथ ही कई फीचर प्रोग्राम भी आते हैं।

इस फील्ड में आकर आप न्यूज रीडर बन सकते हैं, रिपोर्टर बन सकते हैं, एंकरिंग कर सकते हैं, प्रोग्राम प्रोड्यूस कर सकते हैं। इन दिनों चूँकि स्पोर्ट्स की दुनिया का तेजी से विस्तार हुआ लिहाजा आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जाकर इस फील्ड में कमाल कर सकते हैं। इसी तरह से क्राइम का फील्ड बहुत हॉट है। शहरों के विस्तार और महानगरों में बढ़ते अपराधों के चलते आज क्राइम में रिपोर्टिंग एक चैलेजिंग जॉब है। लिहाजा युवा इसमें भी करियर बना सकते हैं।

एंटरटेनमेंट सबसे तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री है और कहने की जरूरत नहीं कि आज कई चैनल्स फिल्मों, म्यूजिक और इससे संबंधित तमाम तरह के प्रोग्राम दे रहे हैं। इसमें भी करियर बनाने की बहुत संभावनाएँ हैं।

क्या होना चाहिए योग्यताएँ

इस फील्ड में करियर बनाने के लिए सबसे पहली योग्यता है आपको अपडेट रहने की। यानी आपको दुनिया-जहान की तमाम बातों की जानकारियाँ (जीके) होना चाहिए। फिर इसके लिए आपको अपनी भाषा पर पकड़ होना चाहिए। हिन्दी और अँगरेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। फिर यदि आप न्यूज रीडर, एंकरिंग करना चाहते हैं तो जाहिर है आपकी आवाज अच्छी हो और उच्चारण साफ हो। इसके लिए आपकी बॉडी लैंग्वेज भी बेहतर होना चाहिए। यानी उससे आपका कॉन्फिडेंस झलकना चाहिए। यदि आपने पत्रकारिता का कोई कोर्स किया है (डिप्लोमा हो या डिग्री) तो और बेहतर है।
संबंधित जानकारी खोजें