मुख पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > आलेख > केट 2009 के लिए प्रशिक्षण
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
केट 2009 के लिए प्रशिक्षण
ND

भारतीय प्रबंध संस्थान द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो लाख से अधिक छात्रों को आकर्षित करती है छह प्रतिष्ठित आईआईएम संस्थानों में एक स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रम के अनुसार काम करने की महत्वकांक्षा के लिए।

यह परीक्षा आईआईएम के अतिरिक्त 100 अन्य संस्थानों में भी मान्य होती है, इसलिए एमबीए महत्वाकांक्षी युवा वर्ग के लिए यह और भी अधिक आवश्यक हो जाता है कि वे इस वार्षिक आयोजन की गंभीरता से तैयारी करें जो उनके करियर का सही ग्राफ निर्धारित कर सकती है। प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईएम्स, एक्सएलआरआई, आईएसबी (IIM’s, XLRI, ISB) से एमबीए स्नातक व्यक्ति को आसानी से सात अंक का वेतन मिल सकता है।

यह परीक्षा तीन भागों में विभाजित होती है : - मौखिक, मात्रात्मक तथा डाटा व्याख्या अनुभाग। यह परीक्षा अप्रत्याशित भी मानी जाती है तथा आप ऐसा नहीं सोच सकते हैं जो पैटर्न इस वर्ष आया है वही अगले वर्ष भी जारी रहेगा। यहाँ आपको केवल यह ध्यान नहीं रखना है कि आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकें बल्कि आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप हर विभाग के न्यूनतम अंक प्राप्त कर सकें।

ND
आइए एक छात्र को एक नियमित आधार पर प्रत्येक अनुभाग के लिए तैयार करने के लिए कुछ बातों पर चर्चा करते हैं-

मौखिक योग्यता : इस विभाग में सामान्यतः छात्र की शब्दावली, व्याकरण, अंग्रेजी उपयोग के क्षेत्र की परीक्षा होती है। यह एक ऐसा विभाग जो पिछले कई वर्षों से लगातार कठिन होता जा रहा है और इसे उत्तीर्ण करने की एकमात्र कुंजी है कि पढ़ने की अच्छी आदत डालें। इसकी एक अच्छी शुरुआत आप प्रतिदिन कुछ अच्छे समाचार पत्र, व्यावसायिक पत्र तथा साप्ताहिक पत्रिकाओं से कर सकते हैं।

इसमें आपको काल्पनिक तथा अकाल्पनिक उपन्यास पढ़ने की भी आदत डालनी पड़ती है। पढ़ने की आदत न केवल आपको मौखिक विभाग में मदद करती है बल्कि अन्य विभाग को भी समझने में तीव्रता लाती है। शब्दावली को बढ़ाने के लिए आप ‘वर्ड पॉवर मेड इसी’ नॉर्मन लेइस द्वारा लिखित किताब का उपयोग कर सकते हैं। व्याकरण का ज्ञान आप पुरानी रेन तथा मार्टिकी किताबों को दोहराकर प्राप्त कर सकते हैं। केट में दिए गए प्रश्नों का नियमित अभ्यास इस विभाग को उत्तीर्ण करने के लिए परम आवश्यक है।
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कैट हो गई ऑनलाइन
डॉक्टर बनाने वाली परीक्षा
छँटनी का जख्म नहीं, नियुक्ति का हौसला
बहुत कठि‍न है फ्रांस में नौकरी की डगर!
इंजीनियरिंग का मंदिर है पॉलिटेक्निक
रेडियो जॉकी : एफएम तरंगो में करियर