मुख पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > आलेख > संघर्षों से भरा रहा विजेंदर का जीवन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संघर्षों से भरा रहा विजेंदर का जीवन
सफल वही होता है जिसने संघर्ष किया हो
मॉडलिंग का शौक : दरअसल, एक अखबार में मेरा फोटो छपा था। तब किसी ने मुझे मॉडलिंग का ऑफर दिया। मैंने सोचा कि मॉडलिंग करके देखते हैं और ये अनुभव अच्छा रहा।

मुक्केबाजी के अलावा और शौक : मुझे फिल्में देखने और संगीत सुनने का शौक है। दोस्तों के साथ शॉपिंग करना और खर्च करने का भी खूब शौक है। जो भी मुझे अच्छा लगता है, खरीद लेता हूँ। मुझे लोगों को गिफ्ट देना भी अच्छा लगता है।

संघर्ष के दिनों की यादें : मेरा मानना है कि खेल हो या फिर राजनीति या कोई दूसरा क्षेत्र, वही इंसान सफल होता है जिसने संघर्ष किया हो। फिर मुक्केबाजी तो वैसे भी दर्द से भरा हुआ खेल है। मुक्केबाज को पहले दिन से दर्द का अहसास होता है। ये ऐसा खेल है चाहे आप जीतें या हारें पंच तो लगने ही हैं, लेकिन दर्द का अहसास तभी होता है जब हम हार जाते हैं।

युवाओं को संदेश : मैं हमेशा सकारात्मक सोचता हूँ। सपने देखता हूँ। ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि मैंने जो भी सपने देखे वो पूरे हुए हैं। मैं कोशिश करता हूँ कि नकारात्मक सोच को खुद से दूर रखूँ। इसलिए हमेशा सकारात्मक रहें। सपने देखें और उन्हें पूरा करने का भरसक प्रयत्न करें सफलता अवश्य मिलेगी।

अगर मुक्केबाज नहीं होते : अगर मैं मुक्केबाज नहीं होता तो या तो भारतीय सेना में होता या फिर पढ़ाई कर रहा होता।

दूसरे पेशों में आदर्श : जो संघर्ष कर बुलंदियों पर पहुँचे हैं, मुझे वे शख्सियतें बहुत पसंद हैं। मसलन शाहरुख खान, नवजोत सिंह सिद्घू, शेखर सुमन। मैं भी उन जैसा ही बनना चाहता हूँ।
<< 1 | 2 
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
केमिकल इंजीनियरिंग में व्यवसाय
सिविल सेवा परीक्षा 2008-09
सौरव की कामयाबी का गुरुमंत्र
कैट : दो दिन शेष
कैट : अब तीन दिन शेष
परीक्षा की तैयारी हो सही