स्वर्ण सिन्हा इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी आईएएस में शामिल होना अधिकांश युवाओं का सपना होता है। एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी किसी भी देश की संचालन व्यवस्था में शामिल होना होता है। देश की संसद तथा उसमें सकरार बदलती रहती है, परन्तु जो देश के एडमिनिस्ट्रेटिव जिम्मेदारी है, वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सुचारू रूप से संचालित करने की संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का कार्य एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में शीर्ष पद पर बैठे आला अधिकारी करते हैं। ऐसे आला अधिकारियों के कार्य देश की सुरक्षा को लेकर बड़े महत्वपूर्ण होते हैं।भारत में तमाम तरह के प्रशासनिक पद होते हैं, जो क्रमश: केन्द्र, राजय् व जिला स्तर के होते हैं। देश में लगभग साढ़े पाँच सौ जिले हैं, सभी का प्रशासन चलाने के लिए बड़ी संख्या में इन अधिकारियों की आवश्यकता होती है।कैसे करें आवेदन-यदि आप देश की प्रशासनिक सेवा का अंग बनना चाहते हैं, तो आपको यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा हर साल आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होना होता है। तीन चरणों में आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा को पास कर आप एडमिनीसट्रेटिव ऑफीसर बन सकते हैं।तीन चरण- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यूहआवश्यक योग्यताःआपको परीक्षा होने तक स्नातक होना आवश्यक है। आपकी उम्र 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।आरक्षित श्रेणी के युवाओं के लिए इसमें छूट का प्रावधान है। इसके लिए अधिक जानकारी आप वेसाइट पर भी प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के अभ्यिार्थी इस परीक्षा में चार बार शामिल हो सकते हैं। प्रांरभिक परीक्षा में शामिल होना भी एक अवसर के रूप में गिना जाएगा। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए इसमें विशेष छूट का प्रावधान है। |