मुख पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > आलेख > सबके लिए खुले हैं कैट के द्वार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सबके लिए खुले हैं कैट के द्वार
- संदीप मनुधने (सीएमडी, पीटी एजुकेशन)

cat exam
ND
कैट के द्वार हर विद्यार्थी के लिए खुले हैं। भले ही वह कोई सामान्य विद्यार्थी हो या फिर कोई कुशाग्र छात्र, आवश्यकता है तो कड़ी मेहनत और नियोजित तरीके की। मगर सामान्यतः छात्र कैट परीक्षा को बहुत कठिन और इसकी तैयारी को लोहे के चने चबाने के बराबर मानते हैं।

क्या वास्तविकता में कठिन है कैट? कैट कठिन जरूर है, पर उसके लिए जिसने पहले से ही अपने मन में इस परीक्षा को लेकर गलत धारणाएँ बना रखी हैं। जो छात्र यह सोचता है कि इन परीक्षा को उत्तीर्ण करना किसी बीकॉम, बीए या बीएससी के छात्रों के बस की बात न होकर केवल इंजीनियरिंग व मेडिकल के छात्रों की जागीर हो, उसके लिए कैट बेहद कठिन है।

असलियत तो यह है कि सामान्य छात्र के लिए इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना थोड़ा मुश्किल तो जरूर है, पर असंभव तो कुछ भी नहीं है, इसलिए सबसे पहले आप अपने मन में ठान के लिए आपके लिए असंभव कुछ भी नहीं है और आप इस परीक्षा को उत्तीर्ण करके दिखाएँगे।

क्या है कैट परीक्षा? किसी व्यक्ति की अंग्रेजी, तार्किक क्षमता और ज्ञान के निरीक्षण के साथ-साथ कैट परीक्षा में उसके प्रबंधन कौशल को अधिक प्रमुखता दी जाती है। इसके अंतर्गत व्यक्ति तनाव झेलने की क्षमता, समय नियोजन, योजना-कौशल, निर्णय लेने की कला और परिवर्तनों के प्रबंधन की कला का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जाता है। दरअसल प्रबंधन की पढ़ाई में ये योग्यताएँ छात्र के भीतर डाली नहीं जाती, बल्कि उसके भीतर छिपी इन प्रतिभाओं को निखारा जाता है।

आसान है कैट की राह... कैट की राह बेहद आसान है, बस आवश्यकता है सही मार्गदर्शन की। कैट के प्रति अपने नजरिए को बदलने और सकारात्मक बनाने व इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए कुछ मूलमंत्रों पर गौर किया जा सकता है।

• सकारात्मक दृष्टिकोण- कैट में सफलता पाने के लिए सबसे अधिक आवश्यक है कि आप अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। अगर आप अपने सकारात्मक विचारों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में कठिन परिकश्रम कर रहे हैं, तो निश्चय ही जीत आपकी ही है।
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कैट : बहुत कम समय है शेष
बनें अपने बॉस के चहेते
जानें महत्व डबल डिग्री कोर्स का
क्या यह जॉब सही है...
ऑफिस हो हरा-भरा...
प्रबंधन- महत्ता एवं संभावनाएँ