ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जीएमएटी)
अमेरिकी, ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश शैक्षणिक संस्थानों में मैनेजमेंट शिक्षा हेतु जी.एम.ए.टी. परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।इस प्रवेश परीक्षा के निम्न खंड हैं। प्रत्येक को 30 मिनिट अवधि में हल करना होता है।
1. पठनीय योग्यता 2. अंग्रेजी व्याकरकण 3. गणितीय योग्यता 4. संख्यात्मक आकलन 5. सांख्यिकीय निष्पादन 6. समालोचनात्मक तार्किक योग्यता 7. विश्लेषकीय बुद्धि परीक्षण
परीक्षा का स्वरूप विकल्प चयन पर आधारित है। प्रत्येक प्रश्न हेतु 5 संभावित उत्तर दिए जाते हैं। चार गलत उत्तरों पर एक अंक का ऋणात्मक मूल्यांकन होता है । 500 से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यार्थी सामान्य प्रवेश और 700से ज्यादा अंकों पर छात्रवृत्ति सहित अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पा सकते हैं। इस परीक्षा के भारत में निम्न केंद्र हैं ।
बंगलोर मुंबई कोलकाता नई दिल्ली
प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के उपरांत जी.एम.ए.टी. परीक्षा संबंधी विवरणिका इस पते से प्राप्त की जा सकती है । ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस बीओएस 966 प्रिसिंटन न्यूयॉर्क 08541, अमेरिका
टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फॉरेन लैंग्वेज (टीओइएफएल)
अँग्रेजी भाषा के परीक्षण हेतु अमेरिकी व कनाडाई विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित इस परीक्षा में व्याकरण ज्ञान के अलावा श्रवण शक्ति परीक्षण भी होता है। विद्यार्थी को ध्वनांकित वार्तालाप सुनाकर उसके आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के निम्न खंड हैं 1. श्रवण शक्ति योग्यता 2. अंग्रेजी व्याकरण 3. वाचन योग्यता 4. अंग्रेजी वाक्य विन्यास
|