मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > विदेशों में शिक्षा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विदेश जाने के चार दरवाजें
विदेश जाकर कैरियर बनाने कइच्‍छुछात्र-छात्राओं के लिए विदेश जाने का सपना देखना ही पर्याप्‍त नहीं है। विदेश में किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में प्रवेश लेने से पहले उन्‍हें कुछ पात्रता परीक्षाएँ देनी होती है। इन परीक्षाओं में उत्‍तीर्ण होने के बाद ही विदेश में प्रवेश और अध्‍ययन के दरवाजे खुलते हैं। यह परीक्षाएँ हैं -

1. जीआरई या ग्रेजुएट रिकार्ड एक्जामिनेशन
2. जी मेट या ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट
3. टोफेल या टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फॉरेन लैंग्वेज
4. सेट या स्कालिस्टिक एटीट्यू

छात्रों की सुविधा हेतु इन परीक्षाओं की पात्रता और प्रक्रियाओं की जानकारी प्रस्तुत है जो विदेश जाने वाले छात्रों के लिए निश्चित ही उपयोगी होगी ।

ग्रेजुएट रिकॉर्ड एक्जामिनेशन (जी.आर.ई.)
अमेरिका और कनाडा के विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रबंधन के अलावा अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु जी.आर.ई. परीक्षा निर्धारित है। इसके अंतर्गत निम्न प्रश्नपत्र सम्मिलित हैं।

1. पठनीय योग्यता
2. अंग्रेजी शब्दावली
3. वाक्य विन्यास
4. वाचन क्षमता
5. गणितीय योग्यता
6. तुलनात्मक और मात्रात्मक अध्ययन
7. सांख्यिकीय योग्यता
8. विश्लेषकीय योग्यता
9. तर्कबुद्धि परीक्षण

जी.आर.ई. परीक्षा भी विकल्प चयन अथवा वस्तुनिष्ठ प्रणाली पर आधारित है। इसमें ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं होता। अधिकतम2000 अंक वाली इस परीक्षा को तीन खंडों - वाचन योग्यता, सांख्यिकीय योग्यता और विश्लेषकीय योग्यता में बाँटा गया है। प्रत्येक के 800 अंक हैं। कुल अंकों में 2000 से ज्यादा अंक पर्याप्त माने जाते हैं। जी.आर.ई. परीक्षा में निम्न केंद्रों पर आयोजित होती है।

1. बंगलोर
2. मुंबई
3. कोलकाता
4. दिल्ली
5. चेन्नई

जी.आर.ई. विवरणिका जुलाई माह के बाद निम्न पते पर प्राप्त की जा सकती है
इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल एण्ड एजुकेशनल मेजरमेंट आई.पी.ई.एम.
25-ए, महात्मा गाँधी मार्ग
इलाहाबाद - 9
1 | 2 | 3  >>  
और भी
फ्राँस जाइए फैशन विशेषज्ञ बनकर आइए
काफी खर्चीली है अमेरिका की पढ़ाई
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी जाएँ, बेहतर भविष्य बनाएँ
जापान : अवसरों की खान
चार कदम, विदेश जाने से पहले
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी : हर छात्र के पढ़ने का सपना