सभी पहली डिग्री के लिए बी.ए.ऑनर्स होना आवश्यक है। कोर्स की अवधि लगभग 3 साल होती है, जिसमें किसी भी सामान्य छात्र को 2 यूनिवर्सिटी परीक्षाओं को पास करना जरूरी है, जिसे ट्राइपोज भी कहा जाता है।
यदि कोई आवेदक ऐसा सोचता है कि उसके पास निर्धारित योग्यता, जो यूनिवर्सिटी के मापदंडों को पूरा कर रही है और उसके पास 3 या 4 साल के अंडरग्रेजुएट कोर्स करने के लिए तथा यूनिवर्सिटी को अटेंड करने के लिए पर्याप्त फंड है तो वह यूनिवर्सिटी के किसी भी कॉलेज में प्रवेश के लिए ट्यूटर को लिख सकता ह।,
जिसमें उसे अपनी आयु, वर्तमान शैक्षिक योग्यता तथा दूसरी शैक्षिक योग्यताएँ के विषय में पूरी जानकारी, जिसको उसे प्रवेश के समय दिखानी आवश्यक हैं। अतः प्रवेश के लिए जल्दी से जल्दी 30 जून से पहले अपना आवेदन पत्र अवश्य भेज दें। पूरे भरे हुए आवेदन पत्रों की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। आवेदन पत्र की कीमत 10 स्टर्लिंग है, जिसको चेक द्वारा किसी भी यूनाइटेड किंगडम के बैंक में केश किया जा सकता हो।
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लगभग 28 कॉलेज आते हैं जो अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश देते हैं। कैंब्रिज के किसी भी कॉलेज का पताकैंब्रिज इंग्लैंड है। यहाँ प्रवेश के लिए किसी तरह की कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। कैंब्रिज में ट्यूशन फीस 6000 स्टर्लिंग से 15000 स्टर्लिंग के बीच है तथा रहन-सहन कुल मिलाकर 6000 स्टलिर्ंग सालाना आता है।
कॉलेज ही रहने-सहने की सुविधा उपलब्ध कराता है, जहाँ आवेदक प्रवेश ले रहा होता है। यदि कॉलेज यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराता है तो इसके लिए छात्र को यूनिवर्सिटी एकमंडेशन ऑफिस, 18 सिल्वर स्ट्रीट, कैंब्रिज, सीबी3 9 ईएल को लिख सकता है। शैक्षिक सत्र अक्टूबर माह में शुरू होता है जिसको माइकेल मास, लेंट तथा ईस्टर में विभाजित किया जाता है।
|