मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > विदेशों में शिक्षा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी जाएँ, बेहतर भविष्य बनाएँ

क्या आपको मालूम है कि जोहन मिल्टन, लार्ड बायर्न, सैमुअल टैलर, आइजैक न्यूटन, वर्डसवर्थ, चार्ल्स डार्विन, बर्ट्रेंड रसैल, जवाहरलाल नेहरू और स्टीफन हाकिंग के बीच क्या समानता है? बिल्कुल सही वे सभी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी रहे थे।

भविष्य की तरफ झाँक रही कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सन्‌ 2009 में 800 वर्षगाँठ मनाई जाएगी। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की इतिहास में ख्याति रही है - इसके सुप्रसिद्ध कॉलेज, यूनिवर्सिटी की इमारत, जो हमेशा से ही पूरे विश्व से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रही है।

यह आधुनिक यूनिवर्सिटी आज लगभग सभी विषयों के लिए पढ़ाई और रिसर्च का अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। लगभग आधे से अधिक छात्रों के पास विज्ञान या टेक्नोलॉजी से संबंधित विषय हैं। विश्वविद्यालय के सदस्यों ने 60 से भी ज्यादा नोबल पुरस्कार जीते हैं।

यह यूनाइटेड किंगडम की सबसे बड़ी और विश्व के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी शिक्षा की ख्याति पूरे विश्व में व्याप्त है और इसकी उपलब्धियाँ छात्रों के बीच चर्चा का विषय होती है, इसकी प्रसिद्धि का सबसे बड़ा कारण है इसकी विश्व प्रसिद्ध मूलभूत रिसर्च, जो इसके स्टॉफ तथा कॉलेजों द्वारा की जाती है, को पूरी दुनिया में सराहा जाता है।

सन्‌ 1226 में स्थापित यह यूनिवर्सिटी लंदन की उत्तर दिशा में 50 मील दूर कैंब्रिज शहर में है। इसके सबसे पुराने कॉलेज की स्थापना सन्‌ 1284 में हुई थी। विश्वविद्यालय के लगभग 14 प्रतिशत छात्र या अनुमान से लगभग 2100 छात्र बाहरी देशों से आए हैं और आज कैंब्रिज में ऐसे छात्रों की अधिकता है जो बाहर से आए और उनके पास अच्छी ग्रेजुएट डिग्री है। यहाँ छात्र तीन श्रेणियों में पाए जाते हैं।

अंडरग्रेजुएट - यह यहाँ की पहली डिग्री है, जैसे बी.ए. जो सामान्यतः 3 साल की होती है।

मान्यता प्राप्त छात्र - मान्यता प्राप्त छात्र किसी अन्य यूनिवर्सिटी से स्नातक हो सकते हैं। उनको बी.ए. जैसी डिग्री के लिए 3 साल की बजाय 2 साल में पूरा करना होता है।

रिसर्च और दूसरे ग्रेजुएट छात्र - कैंब्रिज विश्वविद्यालय रिसर्च और उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीय केंद्र है, जिसमें 4,500 स्नातक छात्रों को सारी सुविधाएँ मुहैया कराई जाती हैं।

विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए कुछ प्रवेश योग्यताएँ होना आवश्यक है। भारतीय छात्र भी इसमें प्रवेश ले सकते हैं, जिसमें उन्हें किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से प्रथम अथवा द्वितीय श्रेणी में बी.ए. या बीएससी की डिग्री होना आवश्यक है। उनको औरियंटल लैंग्वेज, गणित या विज्ञान और अंग्रेजी में पास होना जरूरी है।
1 | 2  >>  
और भी
जापान : अवसरों की खान
चार कदम, विदेश जाने से पहले
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी : हर छात्र के पढ़ने का सपना
रूस जाइए इंजीनियर बन कर आइए
आकर्षित कर रहा है ऑस्ट्रेलिया