शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » पाक ग्राहकों से सतर्क रहें बैंक-आरबीआई (Reserve Bank of India)
Feedback Print Bookmark and Share
 
मुंबई। रिजर्व बैंक ने आतकंवादियों के वित्तीय स्रोतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच बैंकों को निर्देश दिया है कि वे पाकिस्तान और ईरान जैसे देशों के ग्राहकों के साथ धन के लेन-देन के व्यवहार पर पैनी नजर रखें।

इन देशों में आतंकवाद को काबू में करने के नियमों को लेकर जताई गई चिंताओं के मद्देनजर यह सावधानी बरतने की सलाह जारी की गई है।

रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान, उजबेकिस्तान, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और साओ टोम एवं प्रिंसिपी की मनी लांडरिंग रोधी और आतंकवाद के वित्त पोषण पर निगरानी व्यवस्था में खामियों से उपजे जोखिम को ध्यान में रखें।

इससे पहले अंतर सरकारी संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने इन देशों में मनी लांडरिंग रोधी नियमों के संबंध में चिंता जताई है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें