कागज के नोट की दुर्गति को देखते हुए सरकार अब प्लास्टिक के नोट जारी करने पर विचार कर रही है।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रुपए को लंबे समय तक सही स्थिति में रखने के लिए सरकार ने पॉलीमर से बने नोट जारी करने का फैसला किया है। प्रशिक्षण के तौर पर सबसे पहले रिजर्व बैंक दस रुपए के एक अरब पॉलीमर नोट जारी करेगा। सरकार का मानना है कि पॉलीमर के नोट की नकल की संभावना नहीं के बराबर है।
सूत्रों के अनुसार रिजर्व बैंक ने इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रशिक्षण के तौर पर पॉलीमर नोट की खरीदारी करने लगा है। (वार्ता)