देश में मोबाइल फोन सेवा का इस्तेमाल करन वाले ग्राहकों के लिए नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इस सेवा के लिए ग्राहक को अधिकतम 19 रुपए का शुल्क अदा करना होगा।
ट्राई ने बताया कि ऑपरेटर बदलने पर भी पुराना मोबाइल नंबर रखने की सुविधा लेने वाले ग्राहक को 19 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। ऑपरेटर यदि चाहें तो इससे कम शुल्क भी ले सकते हैं।
ट्राई ने इसके साथ ही प्रति पोर्ट ट्रांसैक्शन शुल्क भी निर्धारित किया है। नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा देश भर में दो चरणों में उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण के तहत यह सेवा महानगरो में और ए श्रेणी के सर्किलों में उपलब्ध होगी और दूसरे चरण में देश के अन्य हिस्सों में इसे लागू किया जाएगा।
ट्राई ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटरो से नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा के लिए 31 दिसंबर को महानगरों में अपने नेटवर्क तैयार रखने के लिए कहा है।
यह सेवा शुरू होने के बाद मोबाइल आपरेटरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू हो सकता है, जिससे काल दरों में और कमी आने की उम्मीद रहेगी। (वार्ता)