प्रमुख मीडिया व मनोरंजन कंपनी वाल्ट डिज्नी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 89.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।
कंपनी का कहना है कि आलोच्य तिमाही में उसका नेटवर्क कारोबार बहुत अच्छा रहा। चौथी तिमाही में उसकी मीडिया नेटवर्क आय 14 प्रतिशत बढ़कर 4.72 अरब डॉलर हो गई।
बयान में कहा गया है कि इसी तरह केबल नेटवर्क की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 1.48 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान ईएसपीएन तथा एबीसी जैसे कैबल चैनलों की आय अच्छी रही।
इसके अनुसार तीन अक्टूबर को समाप्त चौथी तिमाही में वाल्ट डिज्नी ने 89.5 करोड़ डॉलर की आय अर्जित की, जो पिछले साल की समान अवधि में 76 करोड़ डॉलर रही थी। (भाषा)