शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » जीएमडीसी को कोयला मंत्रालय का नोटिस
Feedback Print Bookmark and Share
 
कोयला मंत्रालय गुजरात खदान विकास निगम को 2006 में आवंटित कोयला ब्लॉकों के विकास में देरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नैनी तथा मोर्गा दो कोयला ब्लॉक हैं।

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ का मोर्गा दो कोयला ब्लाक जीएमडीसी को आवंटित किया था, जबकि उड़ीसा के नैनी ब्लॉक का आवंटन संयुक्त रूप से जीएमडीसी तथा पांडिचेरी औद्योगिक संवर्धन विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड को किया गया था।

नोटिस में कहा गया है कि जीएमडीसी तथा पीआईपीडीआईसीएल ने कोयला ब्लॉकों के विकास के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए तथा इस मामले में प्रगति संतोषजनक नहीं है। मोर्गा दो ब्लॉक के मामले में जीएमडीसी ने आवंटन के तीन माह के भीतर खनन योजना जमा नहीं की।

जहाँ तक नैनी ब्लॉक का सवाल है तो जीएमडीसी तथा पीआईपीडीआईसीएल को खुदाई तथा खनन गतिविधियों के लिए संयुक्त उपक्रम का गठन करना था। लेकिन मंत्रालय की जानकारी में आया है कि अभी तक संयुक्त उपक्रम नहीं बना है और दोनों निगम अलग-अलग खनन करना चाहते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें