उद्योगपति राहुल बजाज ने कहा है कि भारत वैश्विक आर्थिक संकट को झेल गया। इसके लिए वामदलों को धन्यवाद दिया जाना चाहिए, जिन्होंने सरकार की उदारीकरण की नीति पर ब्रेक लगाया।
ND
यहाँ जमनालाल बजाज फाउंडेशन के अवॉर्ड समारोह में उन्होंने कहा पूँजी खाता परिवर्तनीयता नहीं है। इसके लिए वामदलों को धन्यवाद, जो उन्होंने सरकार की उदारीकरण नीति पर ब्रेक लगाकर देश को बचा लिया।
बजाज ने कहा वैश्विक मंदी से विकसित देश खासा प्रभावित हुए। भारत भी प्रभावित हुआ, लेकिन उतनी बुरी तरह से नहीं। बीते साल हमारी जीडीपी वृद्धि दर 6.7 फीसद रही और इस साल इसके 6-6.5 फीसद रहने की संभावना है। (भाषा)