रिलायंस बिग टीवी ने सोनी म्यूजिक के एक कार्यक्रम को अपनी डीटीएच सेवा पर दिखाने के लिए उसके साथ अनुबंध किया है।
कंपनी ने कहा कि समझौते के अनुसार वह 11 नवंबर से प्रारंभ हो रहे बियोंस कंसर्ट को चार हफ्ते तक अपने पीपीवी चैनल पर दिखाएगा।
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश राव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का प्रसारण गैर फिल्म कार्यक्रम को पीपीवी पर शुरू करने की कंपनी की दीर्घकालीन योजना का हिस्सा है। इसे देखने के लिए एक बार में 50 रुपए देना होंगे। (वार्ता)