फोर्ड इंडिया ने लोकप्रिय मॉडल फिएस्टा का नया संस्करण 1.6 जेडएक्सआई पेश करने की घोषणा की। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 6.44 लाख रुपए होगी।
कंपनी ने यहाँ बताया कि यह नया संस्करण सिर्फ पेट्रोल मॉडल में ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि हाल के त्योहारी सीजन में फिएस्टा मॉडल उसके लिए बेस्ट सेलिंग उत्पाद साबित हुआ है। (वार्ता)