निर्माण क्षेत्र में माँग बढ़ने के कारण बीते अक्टूबर माह में टाटा स्टील की बिक्री 38 फीसद के इजाफे के साथ 4. 62 लाख टन पर पहुँच गई।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 3. 35 लाख टन थी।
आलोच्य माह में कंपनी की सरिया, एंगल आदि जैसे लंबे स्टील उत्पादों की बिक्री में 89 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इसी माह में कच्चे स्टील की बिक्री 22 फीसद बढ़कर 5. 99 लाख टन पर पहुँच गई। (भाषा)