रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड को सितंबर की तिमाही में 1.53 अरब पौंड का परिचालन घाटा हुआ।
आरबीएस में ब्रितानी सरकार की बहुलांश हिस्सेदारी है। वैश्विक वित्तीय संकट से बुरी तरह प्रभावित आरबीएस ने कहा कि आलोच्य तिमाही में उसे 1.53 अरब पौंड का परिचालन घाटा हुआ हालाँकि पूर्व वर्ष में यह मात्रा 3.53 अरब डॉलर रही थी।
बैंक के बयान में कहा गया है कि वसूली में फंसे धन के लिए आलोच्य तिमाही में 3.28 अरब पौंड का प्रावधान किया गया और इसका सीधा असर उसके निष्पादन में दिखा है।