शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » एयर इंडिया को 113 करोड़ की बचत (Air India)
Feedback Print Bookmark and Share
 
खाड़ी देशों के लिए ज्यादातर उड़ान सेवाएँ एयर इंडिया एक्सप्रेस को सौंपने से सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया को सालाना करीब 113 करोड़ रुपए की बचत हो रही है।

कंपनी इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया बिजनेस क्लास एवं इकोनामी क्लास के मिले-जुले मॉडल के साथ उड़ान सेवाएँ संचालित करती है, जबकि उसकी बजट विमानन अनुषंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस केवल इकोनामी क्लास में सेवाएँ देती है।

कंपनी सूत्रों ने कहा कि तीनों विमानन कंपनियाँ दुबई, ओमान, दोहा और बहरीन जैसे आकर्षक खाड़ी रूटों पर न केवल अन्य भारतीय एवं विदेशी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, बल्कि इन्हें आपस में भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था।

यही वजह है कि नागर विमानन मंत्रालय का लगा कि खाड़ी रूटों को तर्कसंगत बनाए जाने और इस रूट पर अधिक इकोनामी क्लास की उड़ाने संचालित करने की जरूरत है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें