शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » भारतीय आउटसोर्सिंग कंपनियों का कारोबार बढ़ा (outsourcing India Indian Companies)
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारत की आउटसोर्सिंग कंपनियों के कारोबार में इस साल की तीसरी तिमाही में इजाफा हुआ है। एक सर्वेक्षण के अनुसार वैश्विक स्तर पर कारोबारी धारणा में सुधार से भारतीय आउटसोर्सिंग कंपनियों का कारोबार सुधरा है।

एवरेस्ट मार्केट विस्टा : तीसरी तिमाही 2009 की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का आउटसोर्सिंग उद्योग माँग में सुधार के चलते आगे बढ़ रहा है।

आउटसोर्सिंग गंतव्य के रूप में भारत को मिल रहे लाभ की वजह से भी उद्योग में तेजी आई है। भारत आधारित आपूर्तिकर्ता डिलीवरी क्षमता बढ़ाने तथा नए केंद्र खोलने पर निवेश कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2009 की तीसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर आउटसोर्सिंग गंतव्यों की संख्या 18 माह के उच्च स्तर पर पहुँच गई है। तीसरी तिमाही में 36 नए आपूर्ति केंद्रों की स्थापना हुई है, जबकि इससे पिछली तिमाही में 30 नए केंद्र बने थे।
संबंधित जानकारी खोजें