शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » दुनियाभर में छँटनियाँ करेगी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Software Company Retrenchment Jobs)
Feedback Print Bookmark and Share
 
प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपनी कारोबारी गतिविधियों को चुस्त दुरुस्त करने के प्रयास में दुनियाभर में सैंकड़ों नौकरियाँ समाप्त करेगी। इस कदम का इसके भारतीय परिचालन पर मामूली असर होगा।

सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर 800 तक छँटनियाँ की जा सकती हैं, जो विभिन्न स्थानों पर तथा कारोबारों में होंगी।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के भारतीय कर्मचारियों पर इस छँटनी का असर इकाई अंक में ही रहेगा। भारतीय कर्मचारियों की संख्या फिलहाल लगभग 5,300 है।

प्रवक्ता ने कहा हम अपने कारोबारी आवश्यकताओं की समीक्षा करते रहे और अपने संसाधनों को उसी हिसाब से लगाएँगे। भारत पर इसका असर न्यूनतम व इकाई अक में होगा।

इसी समय हम प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में नियुक्ति भी जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि जनवरी में सॉफ्टवेयर कंपनी ने 5000 नौकरियाँ समाप्त करने की घोषणा की थी। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें