शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » वोडाफोन की प्रति सेकेंड बिलिंग योजना लांच (Vodafone launches per-second billing plan)
Feedback Print Bookmark and Share
 
दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन एस्सार ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने दिल्ली और आसपास के प्री-पेड उपभोक्ताओं के लिए प्रति सेकेंड बिलिंग योजना लांच की।

योजना के मुताबिक कंपनी दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के प्री-पेड उपभोक्ताओं के लिए स्थानीय और एसटीडी की प्रति सेकेंड दर एक पैसा होगी।

इस पेशकश के लिए मौजूदा ग्राहकों को एक बार 55 रुपए का रीचार्ज कराना पड़ेगा। यह पेशकश 54 रुपए के रीचार्ज पर नए ग्राहकों को भी मिलेगी।

इससे पहले भारती एयरटेल, एयरसेल और रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने प्रति सेकेंड शुल्क की घोषणा की थी जिससे कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई।

प्रति सेकेंड बिलिंग सबसे पहले जून में टाटा डूकोमो ने शुरू की थी।
संबंधित जानकारी खोजें