शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » टाटा स्टील ने इस्पात उत्पादों के दाम घटाए (Tata steel)
Feedback Print Bookmark and Share
 
वैश्विक बाजार में कीमतों में आई गिरावट के मद्देनजर टाटा स्टील ने अपने कुछ इस्पात उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।

टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एचएम नेरुरकर ने कहा कि हमने अपने इस्पात की चादरों के दाम घटाए हैं। कटौती उतनी की सीमा में की गई है, जैसी अन्य कंपनियों ने की है।

कई अन्य इस्पात कंपनियों सेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एस्सार, इस्पात इंडस्ट्रीज ने बुधवार को अपने उत्पादों की कीमतें 1,500 रुपए प्रति टन तक घटाई थीं। इससे पहले सितंबर में इस्पात कंपनियों ने कीमतों में 1,500 रुपए प्रति टन तक की बढ़ोतरी की थी।
संबंधित जानकारी खोजें