शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » मंदी के भँवर से निकल जाएगा यूरोपीय संघ
Feedback Print Bookmark and Share
 
FILE
यूरोपीय संघ ने कहा कि वित्तीय हालात में सुधार के बीच क्षेत्र की अर्थव्यवस्था इस साल मंदी के भँवर से निकल जाएगी।

वैश्विक वित्तीय संकट के चलते यूरोप की अनेक अर्थव्यवस्थाएँ मंदी में चली गई थीं। इसके अलावा क्षेत्र में बेरोजगारी का संकट भी बढ़ रहा है।

यूरोपीय आयोग ने कहा है कि यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था इस साल दूसरी छमाही में मंदी से निकल जाएगी हालाँकि कुल मिलाकर 2009 के लिए जीडीपी में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट आएगी। यूरोपीय संघ में 27 सदस्य देश हैं।

आयोग ने कहा है कि आने वाले वर्षों में जीडीपी में सुधार के साथ आर्थिक गतिविधियों में धीरे-धीरे तेजी आएगी।
संबंधित जानकारी खोजें