शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » करीना बनीं सोनी की ब्रांड एंबेसडर
Feedback Print Bookmark and Share
 
FILE
सोनी इंडिया ने मंगलवार को कंज्यूमर नोटबुक बाजार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी पाने के लिए अपना नया लैपटाप वायो एक्स पेश किया। कंपनी ने वायो श्रृंखला के उत्पादों के प्रचार के लिए अभिनेत्री करीना कपूर को ब्रांड अम्बैस्डर नियुक्त किया है।

सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक मसारू तमागवा ने दावा किया कि 655 ग्राम वजनी वायो एक्स दुनिया का सबसे हल्का लैपटाप है। ग्राहकों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे कई डिजाइन और रंगों में पेश किया है।

उन्होंने बताया कि कंपनी नए उत्पादों के प्रचार प्रसार पर 15 करोड़ रुपए खर्च करेगी और इसी पहल में करीना को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, जो यहाँ स्लिमनेस या साइज जीरो का प्रतीक मानी जाती हैं।

तमागवा ने बताया कि लैपटाप बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर वित्त वर्ष 2010 में 20 प्रतिशत करने के लिए कंपनी तीनसूत्रीय कार्ययोजना अपनाएगी, जिसमें नए उत्पाद पेश करना, कारोबारी नेटवर्क तथा विपणन गतिविधियों का विस्तार शामिल है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2010 में अपना नेटवर्क 200 कस्बों, शहरों में और 10,000 बिक्री केंद्रों तक करेगी। कंपनी सीडब्ल्यू तथा डब्ल्यू वायो श्रृंखला पर ध्यान दे रही है।
संबंधित जानकारी खोजें