शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » विशाल रिटेल का ऋणदाताओं से समझौता
Feedback Print Bookmark and Share
 
विशाल रिटेल ने मंगलवार को कहा कि इसने 730 करोड़ रुपए के ऋण अदायगी से जुड़े किस्तों के पुनर्निधारण के संबंध में ऋणदाताओं के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया है और यह प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू होगी।

विशाल रिटेल समूह के अध्यक्ष अंबीक खेमका ने कहा कि ऋणदाताओं के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हो गया है और कॉर्पोरेट ऋण पुनर्गठन :सीडीआर: की प्रकिया नवंबर के पहले पखवाड़े से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह प्रक्रिया अगले 100 दिनों में समाप्त हो जाएगी। खेमका ने हालाँकि इस बात से इन्कार किया कि ऋणदाताओं ने कर्ज की किस्तों के पुनर्निर्धारण के लिए कंपनी के प्रवर्तक रामचंद्र अग्रवाल को बाहर निकालने की शर्त रखी थी।

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है। सीडीआर एक खुले विकल्पों वाला कारोबार है और कोई फैसला इस प्रक्रिया के पूरे होने पर किया जाएगा।
संबंधित जानकारी खोजें