नई दिल्ली (भाषा), बुधवार, 4 नवंबर 2009( 00:18 IST )
Girish Srivastava
WD
देश के सबसे बड़े वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने बुधवार को भारत में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन रेंज रोवर मॉडल ईयर 2010 लांच किया, जिसकी कीमत मुंबई में 98.5 लाख रुपए है।
टाटा मोटर्स ने अपने बयान में कहा कि ब्रिटेन की प्रमुख ब्रांड लैंड रोवर का नया मॉडल पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा इसमें नए किस्म का शक्तिशाली ईंजन, बेहतरीन इंटीरियत प्रौद्योगिकी और बेहतर ड्राइविंग डायनमिक्स होंगे।
टाटा ने पिछले साल करीब 2.3 अरब डॉलर में अमेरिकी वाहन निर्माता फोर्ड मोटर से जेएलआर खरीदा था।
कंपनी की 2008.09 की सालाना रपट में टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने कहा था कि आने वाले दिनों में जगुआर लैंड रोवर कई मॉडल लांच करेगी, जिसमें हाईब्रिड माडेल पर शामिल है।