शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » फोर्ड की बिक्री 98 प्रतिशत बढ़ी (Ford India Automobile Sector)
Feedback Print Bookmark and Share
 
इस वर्ष के अंत तक छोटी कार फिगो को भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी में जुटी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड इंडिया ने इस वर्ष अक्टूबर में 3458 कारों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1744 कारों की तुलना में 98 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने बताया कि सितंबर में उसके वाहनों की बिक्री जहाँ 50 प्रतिशत बढ़ी थी, वहीं त्योहारी सीजन के दौरान अक्टूबर में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। यह पिछले 24 महीनों में कंपनी के लिए रिकॉर्ड बिक्री है।

इस उपलब्धि पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन, विक्रय एवं सेवा) निजेल वार्क ने कहा कि उनकी कंपनी की अक्टूबर की बिक्री इस उद्योग की वृद्धि के अनुमान से बहुत अधिक है।

उन्होंने बताया कि पिछले 16 महीनों में उनकी कंपनी का सबसे लोकप्रिय मॉडल फिएस्टा की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि जारी है।

उन्होंने कहा कि फोर्ड इंडिया की भारतीय ऑटो बाजार में उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास जारी हैं और इसके लिए क्वीक सेवा जैसी शुरुआत की जा रही है।
संबंधित जानकारी खोजें