नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 00:17 IST )
आईसीआईसीआई बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजों से उत्साहित बैंक की मुख्य कार्याधिकारी चंदा कोचर ने कहा कि बैंक अपने कर्मचारियों को बोनस देने पर विचार करेगा।
पिछले साल बैंक के खराब प्रदर्शन के कारण बोनस नहीं दिया गया था।
आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने कहा ‘मुझे अभी भी उम्मीद है कि हमें वित्त वर्ष के अंत तक बोनस दे देंगे।’आईसीआईसीआई बैंक में फिलहाल 36, 000 कर्मचारी हैं जिसमें और इजाफा होगा क्योंकि बैंक इस साल 580 नई शाखाएँ खोलने वाला है।
निजी क्षेत्र के देश के सबसे बैंक ने 2007-08 में तत्कालीन मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक के वी कामत को 43.24 लाख रुपए का भुगतान किया था जबकि चंदा कोचर को 22.44 लाख रुपए मिले थे।
सितंबर 2009 को समाप्त तिमाही के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 2.6 फीसद बढ़कर 1,014 करोड़ रुपए का हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,014 करोड़ रुपए था।